अमरावती में वर्धा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, शिवाई ई-बस और ऑटो की टक्कर में 5 की मौत, 2 गंभीर

Amravati News: वरुड-वर्धा मार्ग पर शिवाई ई-बस और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 13 वर्षीय छात्रा भी शामिल है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
A horrific collision between a Shivai e-bus and an auto on Varud-Wardha road left 5 dead, including a 13-year-old girl। Police arrested the bus driver। Locals helped in the rescue operations
अमरावती में वर्धा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, शिवाई ई-बस और ऑटो की टक्कर (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Varud Wardha Road Accident News: वरुड से वर्धा की ओर जा रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित शिवाई इलेक्ट्रिक बस ने राजुरा बाजार की ओर से आ रहे यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, वरुड–वर्धा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह करीब 10.45 बजे शिवाई ई-बस (क्र. MH 49 BZ 9436) और यात्री ऑटो (क्रमांक MH 27 AR 1823) के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सवारियां दूर-दूर तक जा गिरीं।

मृतकों के फैले अवयव

घटना के समय उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुई इस भीषण दुर्घटना के बाद ऑटो के परखच्चे उड गए वही ऑटो में बैठे सभी सवारी दूर तक छिटक गए। वही घटनास्थल पर मृतकों के शरीर के अवयव भी इधर उधर बिखर गए थे।

राहत कार्य और पुलिस कार्रवाई

हादसे में ऑटो चालक कैलाश घनश्याम नागदेवे (42, वाडेगांव), चिंतामण सदाशिव नागदिवे (60, वाडेगांव), माही प्रवीण मांगुलकर (13, वाडेगांव), हरिभाऊ दौलत शिंदे (83, वघाल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार भलावी (55, गव्हाणकुंड) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों में प्रतिभा प्रकाश लाड (18) और मोहिनी वंदे भोरे (18), दोनों राजुरा बाजार निवासी हैं। उन्हें पहले वरुड और बाद में नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरियादी सूरज उर्फ चक्रधर जनार्दन नागदिवे की शिकायत पर बस चालक निखिल रामभाऊ वरठी (26, निवासी तलेगांव श्यामजी पंत, जिला वर्धा) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस निरीक्षक अर्जुन ठोसरे के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बस को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिक अभिषेक जाधव, निलेश साबले, राहुल सोनुले, धनंजय चरपे और निलेश गोमकाले ने घायलों की मदद की। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय तक लंबा जाम लगा रहा। क्षेत्र में शोक का माहौल है।

वर्धा आगार की थी बस

जानकारी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक बस वर्धा आगार की थी, जो बुधवार सुबह वरुड से तलेगांव मार्ग होते हुए वर्धा जा रही थी। वरुड तहसील के कई गांवों के विद्यार्थी रोज़ ऑटो से वरुड शहर के स्कूलों की ओर जाते हैं। इस हृदयविदारक घटना में वाडेगांव की 13 वर्षीय स्कूली छात्रा माही प्रवीण मांगुलकर की भी जान चली गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com