-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Hinganghat Two Bodies Found In Well Wardha Police Investigation
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha Suspicious Death Case: वर्धा जिले के हिंगनघाट में लापता महिला और युवक के शव एक कुएं से बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा।

कुएं में शव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Bodies Found in Well: रविवार से लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में पाये जाने से शहर में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त गुंजन प्रशांत इंगले (40) और मंगेश भुजंगराव खेरे (34) दोनों निवासी संत तुकडोजी वार्ड के नाम से हुई। मध्यरात्रि वालधूर खेत क्षेत्र में पिंलगांव-पेंडे (उमरी) मार्ग पर स्थित मनीष जवादे के खेत स्थित कुएं में दोनों मृत अवस्था में पाए गए। मंगलवार की तड़के दोनों के शव बाहर निकाले जाने की जानकारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुंजन इंगले विवाहित थीं और उनकी चार वर्षीय एक बेटी है। रविवार को वह मंगेश खेरे के साथ मोटरसाइकिल से घर से निकली थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे।
मोबाइल पास में बरामद
परिजनों ने हिंगनघाट पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, इसी बीच यह गंभीर घटना सामने आई। घटनास्थल पर दोनों के शव कुएं में एक-दूसरे की कमर से दुपट्टे से बंधे हुए मिले। वहीं उनके मोबाइल फोन कुएं के पास लगे स्टार्टर के पास रखे हुए मिले। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
ये भी पढ़े: वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंध होने की चर्चा
जानकारी के अनुसार दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंध होने की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले की आगे की जांच हिंगनघाट पुलिस थाने के हवलदार प्रवीण देशमुख और पुलिस सिपाही संग्राम मुंडे कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Hinganghat two bodies found in well wardha police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMExplainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
Aug 05, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM











