-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Helmet Mandatory For Officers Personnel Without Helmet Two Wheeler Will Have To Be Expensive
अधिकारी, कर्मियों को हेलमेट अनिवार्य; बिना हेलमेट दुपहिया लाना पड़ेगा महंगा
- Written By: नवभारत डेस्क

Representational Pic
वर्धा. उपप्रादेशिक परिवहन विभाग के नए नियमों के अनुसार अब सरकारी कार्यालयों में दुपहिया वाहन लाते समय अधिकारी, कर्मियों के साथ-साथ आम जनता को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा़ जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश परिवहन आयुक्त डा. अविनाश ढाकणे ने स्थानीय उपपप्रादेशिक परिवहन विभाग को जारी किए है़ इससे संबंधित पत्र में कहा गया कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकांश नागरिक दफ्तरों के कर्मचारी, अधिकारी बिना हेलमेट पहनकर दुपहिया लाते हुए दिखाई देते है़ वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.
प्रशासन करेगा नागरिकों में जनजागृति
अनेक दुपहिया हादसों में घायल होने वाले तथा मृत्यु होने वाले लोग बिना हेलमेट पहने रहते है़ं हेलमेट न होने से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है़ परिणामवश हेलमेट के उपयोग के संदर्भ में प्रबोधनात्मक व अमल करने के लिए व्यापक रूप से मुहिम अपने कार्यक्षेत्र में चलाने के निर्देश पत्र में दिये गए है़ उपरोक्त मुहिम चलाते समय जिला प्रशासन की मदद लेने की बात कही गई़ प्रशासन की मदद से नागरिकों में जनजागरण किया जाए़ मुहिम में जिले के सभी सरकारी, निमसरकारी कार्यालय, शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं को शामिल करें.
एआरटीओ व यातायात पुलिस करेगी कार्रवाई
इसके बावजूद भी सरकारी कार्यालयों में आते समय कोई भी अधिकारी, कर्मी अथवा नागरिक दुपहिया पर बिना हेलमेट के पाया गया तो उनके खिलाफ मोटर वाहन कानून के अंतर्गत एआरटीओ तथा यातायात पुलिस उचित कार्रवाई करेंगे़ कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट आरटीओ के पास प्रस्तुत करना भी निर्देशित किया गया है़ उपप्रादेशिक परिवहन विभाग की ओर से जारी किये गए नए नियमों के कारण फिर एक बार शासकीय अधिकारी, कर्मचारी व नागरिकों में खलबली मची हुई है.
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
नियमों का वाहनचालक करें पालन
वरिष्ठों के निर्देश के अनुसार सरकारी दफ्तरों में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी व नागरिकों को दुपहिया पर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा़ इसके लिए विभाग की ओर से जनजागृति की जाएगी़ हमारी खुद की सुरक्षा की दृष्टि से दुपहिया पर हेलमेट पहनना जरूरी है़ सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें.
-समीर शेख, एआरटीओ-वर्धा.
Helmet mandatory for officers personnel without helmet two wheeler will have to be expensive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














