2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
Devendra Fadnavis On Eknath Shinde: महाराष्ट्र की सियासत में CM पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि संख्या बल के हिसाब से 2029 तक राज्य में भाजपा का ही मुख्यमंत्री रहेगा।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis On CM Post: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की सीएम बनने की महत्वाकांक्षा पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं है कि एकनाथ शिंदे सीएम बनना चाहते हैं या नहीं लेकिन विधानसभा में संख्या बल के हिसाब को देखते हुए 2029 तक बीजेपी का ही सीएम रहेगा।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए और बीजेपी के 137 चुने हुए विधायक हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि चीफ मिनिस्टर हमारी पार्टी का रहेगा या किसी दूसरी पार्टी का। फडणवीस ने कहा कि यह सच्चाई एकनाथ शिंदे को भी पता है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बात एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के डिजिटल विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मीडिया में एकनाथ शिंदे के दिल्ली जाने को लेकर कई तरह की खबरें आती हैं लेकिन मैं इन छपने वाली खबरों से कभी परेशान नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख
अकोला के जल स्त्रोत में हुयी आपूर्ति: काटेपूर्णा बांध में अब केवल सिर्फ 19.61% पानी शेष
Navbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
भाजपा में आना चाहते थे दो बागी सांसद
सीएम फडणवीस ने इस दौरान ऑपरेशन टाइगर को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के जो 6 सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हुए हैं, उनमें से दो सांसद बीजेपी में आना चाहते थे लेकिन हम लोगों ने साफ किया कि हमारे दरवाजे बंद हैं। फडणवीस ने कहा कि मैं किसी को यह बोलने का मौका नहीं देना चाहता हूं कि उनके सांसदों की हमें जरूरत है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी पूरी तरह से मजबूत है और हमें किसी विरोधी दल के सहारे की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें:- वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
राजनीति में हर कोई अपना भविष्य देखना चाहता है
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दल-बदल के कई कारणों में से एक फंड भी हो सकता है। इसका मतलब यह सिर्फ फंड तक सीमित नहीं है। जब हम विपक्ष में होते हैं, तो अपने काम पर ध्यान देते हैं। रूलिंग पार्टी यह पक्का करने की कोशिश करती है कि हमारे विधायक व सांसद को ज्यादा फंड मिले। राजनीति में हर कोई अपना भविष्य देखता है। जब लोगों को लगता है कि जिनके नेतृत्व में वे काम कर रहे हैं, वे उनका भविष्य सुरक्षित नहीं कर सकते, तो बगावत की स्थिति पैदा होती है।
