Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में मानसून की जोरदार वापसी, पालघर-पुणे में रेड अलर्ट; सांताक्रुज में पेड़ गिरने से 8 घायल

Mumbai Heavy Rain: महाराष्ट्र में मानसून की भारी बारिश के चलते पालघर और पुणे में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सांताक्रुज में पेड़ गिरने से 8 लोग घायल हुए और हिंगोली में भूकंप के झटके लगे।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 03, 2026 | 12:11 PM

महाराष्ट्र में मानसून (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Monsoon Update: जुलाई की शुरुआत होते ही महाराष्ट्र में मानसून ने जोरदार वापसी की है। कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, पश्चिम महाराष्ट्र और खानदेश में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र से लेकर उत्तर केरल तट तक कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर ट्रफ) बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में 6 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पालघर और पुणे जिले के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सांताक्रुज में पेड़ गिरा, 8 लोग घायल

गुरुवार दोपहर सांताक्रूज पश्चिम स्थित रिलीफ रोड पर रहेजा कॉलेज के समीप पेड़ गिरने की एक घटना में कुल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नानावटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

घायलों में नूर आलम, राजेश कुडाल, विनय कदम, सुलेमान शेख, विनोद भट, देवेश साह, जगदीश निकम और निलाद तुळे शामिल हैं। बीएमसी के अनुसार यह हादसा गुरुवार दोपहर लगभग 2:02 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक निजी इमारत परिसर में पहले से गिरे हुए पेड़ का निरीक्षण करने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।

सम्बंधित ख़बरें

नागरिकों की समस्याए सबसे पहले…अमरावती मनपा समीक्षक बैठक में महापौर श्रीचंद ने दिखाई सख्ती

तुलजापुर भवानी मंदिर में एक और बड़ा घोटाला: देवी की 4,121 एकड़ जमीन निजी हाथों में सौंपने का आरोप, जांच शुरू

2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: गायिका आशा भोसले के नाम पर शुरू होगा ‘जीवन गौरव पुरस्कार’, मिलेंगे 10 लाख

यह भी पढ़ें:- तुलजापुर भवानी मंदिर में एक और बड़ा घोटाला: देवी की 4,121 एकड़ जमीन निजी हाथों में सौंपने का आरोप, जांच शुरू

हिंगोली में 3.6 तीव्रता का भूकंप

हिंगोली जिले के औंढा नागनाथ तहसील सहित आसपास के इलाको में रात 1:20 बजे धरती कांप उठी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र औंढा नागनाथ तहसील के फुलदाभा और जलालदाभा क्षेत्र में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

झटकों से पहले भूगर्भ से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई अचानक तेज गड़गड़ाहट के बाद ही सेकंड में घरों में कंपन महसूस होने लगा, झटकों के कारण घरों की खिड़कियों, शीशे और दरवाजे हिलने लगे, जबकि अलमारियों में रखे बर्तन खनखनाने लगे। भूकंप का एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

Maharashtra monsoon red alert mumbai tree collapse hingoli earthquake

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 12:11 PM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • mumbai rains

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.