Yavatmal News: यवतमाल गोदावरी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने बीते वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3079 करोड़ रुपये की जमा राशि का आंकड़ा पार कर लिया है। बैंक का कुल व्यवसाय बढ़कर 5,555 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसे सहकार क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
बैंक की अध्यक्ष राजश्री पाटिल ने बताया कि वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह बैंकिंग क्षेत्र में बेहद प्रतिस्पर्धी होता है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद संस्था ने जमा वृद्धि के साथ नियमित कर्ज चुकाने वाले ग्राहकों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय ग्राहकों के विश्वास और कर्मचारियों की मेहनत को दिया।
प्रबंध संचालक धनंजय तांबेकर ने कहा कि बैंक लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उप महाप्रबंधक सुरेखा दवे ने संस्था की प्रगति पर संतोष जताते हुए शुरुआती दौर की यादें साझा कीं। संस्थापक अध्यक्ष हेमंत पाटील ने अध्यक्ष, प्रबंधन और कर्मचारियों सहित सभी हितधारकों को बधाई दी।
इस अवसर पर बैंक के कई पदाधिकारी, निदेशक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक के उपयोग से सेंट्रल हब के माध्यम से फेसलेस लोन वितरण की शुरुआत की गई है। कर्ज मंजूरी से पहले दस्तावेजों की सख्त जांच की जाती है और बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए कर्मचारियों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।