ड्राइवर को बनाया बंधक, आंखों पर बांधी पट्टी; पढ़िए यवतमाल में हुए सनसनीखेज तुअर लूट का खुलासा की पूरी कहानी
Yavatmal Police: यवतमाल पुलिस ने 22 लाख की तुअर लूट का किया पर्दाफाश। बदमाशों ने चाकू की नोंक पर ट्रक ड्राइवर को बनाया था बंधक, 4 आरोपी गिरफ्तार और माल बरामद।
- Written By: प्रिया जैस
250 क्विंटल तुअर लूट का खुलासा (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal Tur Robbery Case: यवतमाल जिले में लोहारा पुलिस ने 22 लाख रुपये की जबरन लूट के मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 मार्च की रात करीब 9:30 बजे एमआईडीसी लोहारा स्थित शासकीय गोदाम के पास हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक शुभम सतीश मोरे (19), निवासी कवठल, जिला वाशिम, ट्रक क्रमांक MH34-BZ-2714 के पास मौजूद था।
इसी दौरान 30 से 40 वर्ष आयु के दो अज्ञात बदमाश उसके पास आए और चाकू की नोक पर उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर, आंख और मुंह बांधकर ट्रक सहित उसमें लदी 250 क्विंटल तुअर (500 बोरी) जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपयों का माल लेकर फरार हो गए।
इस मामले में प्रमोद भाऊराव नवगेरे (45), निवासी पांडरकवड़ा की शिकायत पर लोहारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तकनीकी जांच कर वाशिम जिले के कारंजा क्षेत्र में जाल बिछाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
बारुईपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, मॉब लिंचिंग के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा
दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: नष्ट किए 628 अवैध हथियार, चुनाव से पहले अपराधियों को सख्त संदेश
Seoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तीन आरोपियों कलीमुद्दीन ख्वाजा मिराजुद्दीन (26), मोहम्मद अकरम मोहम्मद सलीम बालापुरे (35) और सलीमुद्दीन कलीमुद्दीन (39) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया।
पॉइंटर्स
- 4 दर्यापुर के आरोपी गिरफ्तार
- 22 लाख रुपये का माल लूटा था
यह भी पढ़ें – केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
यह कार्रवाई यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, सहायक पुलिस अधीक्षक रॉबिन बंसल और उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश बैसाने के मार्गदर्शन में लोहारा पुलिस थाने के एपीआई रोहित चौधरी, पीएसआई गजानन अजमिरे, पुलिस कर्मचारी अमोल अन्नेरवार, पवन चिरडे, बबलू पठान, प्रशांत राठोड, नकुल रोडे, कल्पेश रामटेके, रितेश मस्के, विजय कुबले ने की।
कारंजा, मूर्तिजापुर और दर्यापुर से पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कारंजा, मूर्तिजापुर और दर्यापुर क्षेत्र से 234 क्विंटल तुअर, जिसकी कीमत लगभग 20.59 लाख रुपयों का माल बरामद किया। इसके बाद में इस मामले में एक अन्य आरोपी इमरान हसन (25) को भी गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों को 3 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
