Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले इलेक्शन ड्यूटी, अब सेंसस, शिक्षकों पर टूटा जिम्मेदारियों का पहाड़, 9 छुट्टियां भी छिनी

Maharashtra Teachers Census Duty: महाराष्ट्र के शिक्षकों की छुट्टियां छिनीं! चुनाव के बाद अब जनगणना की ड्यूटी। 16 मई से प्रशिक्षण शुरू, शिक्षक संगठनों ने बताया 'अमानवीय' निर्णय।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 03, 2026 | 11:59 AM

जनगणना का काम (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Teachers Census Duty: शिक्षकों की हालत इन दिनों ‘काम करो या थको’ जैसी हो गई है। पिछले दो वर्षों से लगातार विधानसभा और लोकसभा चुनावों की ड्यूटी में पिस रहे शिक्षक अब एक बार फिर सरकारी आदेशों के शिकंजे में आ गए हैं। इस बार बहाना है जनगणना! नतीजा, गर्मी की छुट्टियां भी अब कागजों में ही सीमित रह जाने वाली हैं।

शिक्षा विभाग ने भले ही 2 मई से 14 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया हो, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। 16 मई से शुरू हो रहे जनगणना प्रशिक्षण और सर्वेक्षण कार्य ने शिक्षकों की छुट्टियों पर सीधा हमला बोल दिया है। यानी आराम के दिनों में भी अब फील्ड में पसीना बहाना तय है। शिक्षकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है।

उनका कहना है कि पिछले दो सालों से वे लगातार चुनावी कामों में उलझे रहे, मतदाता सूची सुधार से लेकर मतदान केंद्रों पर तैनाती तक। ऐसे में अब जनगणना जैसे भारी-भरकम कार्य का बोझ डालना सरासर अन्याय है।

सम्बंधित ख़बरें

हमने नहीं भेजी टीम! LCB के बयान से रेती घाट केस में आया नया मोड़, आधे घंटे तक मजदूरों पर तानी रखी थी बंदूक

Yo Yo Honey Singh का पुणे में बारिश के चलते प्रोग्राम कैंसिल, सफाई देने के लिए खुद सामने आए सिंगर

Baramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म

Mumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च

मई-जून की तपती धूप में जनगणना का काम किसी सजा से कम नहीं माना जा रहा। चिलचिलाती गर्मी में घर-घर जाकर डेटा जुटाना न सिर्फ शारीरिक रूप से थकाऊ है, बल्कि कई बार स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकता है।

Teachers Census Duty: अमानवीय कार्य योजना

शिक्षक संगठनों ने इसे ‘अमानवीय कार्य योजना’ तक करार दिया है। कई शिक्षकों ने परिवार के साथ घूमने-फिरने या सामाजिक कार्यक्रमों की योजनाएं पहले ही बना ली थीं। टिकट बुक हो चुके थे, प्लान तय थे लेकिन अब सब रद्द! इससे मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

जनगणना (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें – हमने नहीं भेजी टीम! LCB के बयान से रेती घाट केस में आया नया मोड़, आधे घंटे तक मजदूरों पर तानी रखी थी बंदूक

शिक्षा पर असर का खतरा, असंतोष चरम पर

शिक्षक संगठनों का साफ कहना है कि शिक्षकों को बार-बार गैर-शैक्षणिक कार्यों में झोंकना शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है। जब शिक्षक ही थके और तनावग्रस्त रहेंगे, तो छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ना तय है। क्या हर बार सरकारी जिम्मेदारियों का बोझ सिर्फ शिक्षकों पर ही डाला जाएगा? क्या जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अलग तंत्र नहीं बनाया जा सकता? फिलहाल हालात यह हैं कि शिक्षकों के लिए गर्मी की छुट्टियां ‘आराम’ नहीं, बल्कि ‘एक और ड्यूटी’ बन चुकी है।

Maharashtra teachers census duty summer vacation cancelled 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2026 | 11:59 AM

Topics:  

  • Census
  • Maharashtra
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.