-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Deoli Wardha Monsoon Delay Farmers Worry Re Sowing Crisis 2026
वर्धा में मानसून कि देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई पर मंडराया संकट
- Written By: केतकी मोडक
El Nino Impact: देवली में जून का आधा महीना बीत जाने के बाद भी मानसून सक्रिय नहीं होने से किसान बेहद चिंतित हैं। अल-नीनो के साए और बढ़ते लागत खर्च के बीच किसानों पर दुबारा बुआई का संकट मंडरा रहा है।

चिंतित किसान प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Wardha Farmers Monsoon Delay Crisis: आधा जून महीना समाप्त हो गया है। फिर भी मानसून सक्रीय नहीं हुआ। इस बार अल-निनो के खतरे के चलते कम बारिश होगी, ऐसा अनुमान मौसम विभाग द्वारा जताया है। फिर भी सटीक जानकारी देने मौसम विभाग विफल साबित हो रहा है। इस बार खेती में उत्पादन होगा अथवा नहीं, इस बात को लेकर किसानों ने चिंताग्रस्त भावनाएं व्यक्त की है।
चारों ओर संकटों से घिर गए किसान
मुरदगांव अजय ओझा ने कहा है कि “इंधन के रेट बढ़ने के कारण ट्रैक्टर से खेती की मशागत के रेट बढ़ गए है। सरकार की कर्जमाफी योजना से संभ्रम निर्माण हो गया है। 2019 में जीस किसानों की कर्जमाफी हुई थी। जिसका लाभ जिन्हे मिला, उन्हें कर् बैंक से कर्जा नहीं मिल रहा है। मानसून सक्रीय नहीं होने से कुओं का जलस्तर सूख गया। जानवरों को चारा भी नहीं मिल रहा है। किसान विविध संकटों से घिर गए है।”
खराब हो रही मानसिक स्थिति
देवली किसान नितिन देवगीरकर ने कहा है कि “किसानों ने बीज, खाद आदि सभी जरूरी सामग्री खरीदी कर बारिश की प्रतीक्षा में बैठा हुआ है। दौरान किसानों ने अपने पास का संपूर्ण पैसा लगा दिया। पानी नहीं आने के कारण किसानों की मनस्थिति खराब हो रही है। बारिश नहीं आयी तो बुआई कैसे करें, यह प्रश्न उपस्थित हो गया है। जिसमें मौसम विभाग के गलत अंजाद से सभी गुमराह हो रहे है। मौसम विभाग सटीक जानकारी दे।”
सम्बंधित ख़बरें
टूट गया सपनों का रेल मार्ग! विकास की उम्मीदों पर चला बुलडोजर, नासिक- सिन्नर में फूटेगा जनआक्रोश
लंबित मांगों पर अड़े आरटीओ कर्मचारी, एक सप्ताह से जारी हड़ताल से करोड़ों के राजस्व का नुकसान
वर्धा में 3.78 लाख वाहनों के लिए HSRP अनिवार्य, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
मेस्मा की चेतावनी के बावजूद जारी BEST कर्मचारियों की हड़ताल, एक भी बस नहीं उतरी सड़क पर
लागत खर्च में हो रही वृद्धि
देवली गांव किसान गजानन महल्ले ने कहा है कि “अबतक मानसून सक्रीय हो जाना चाहिए था। बारिश के अभाव में किसानों की बुआई रुक गई है। परिणामवश इस वर्ष उपज में गिरावट होने वाली है। दुबार बुआई का संकट निर्माण होने से किसानों का लागत खर्च भी नहीं निकलेगा। किसान सभी ओर से संकटों से घिरे हुए है।”
दोबारा बुआई का संकट
देवली किसान प्रवीण तेलरांघे ने कहा है कि “कारण किसानों के उपज में भविष्य में गिरावट होना तय है। जून महीना आधा समाप्त हो गया है। फिर भी तेज धूप गिर रही है। इस परिस्थिति में मजदूरी के रेट में वृद्धि हो गई है कुछ क्षेत्र में बारिश गिरने के बाद किसानों ने बीज बोएं थे। लेकिन तेज धूप के कारण दुबार बुआई का संकट निर्माण हो सकता है।”
यह भी पढ़ें:- नासिक में एसटी कर्मचारियों का आर-पार का एलान; वैचारिक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आए संगठन
किसानों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर
इसापुर किसान नरेश ढोकणे ने कहा है कि “2 नक्षत्र आकर चले गए फिर भी मानसून सक्रीय नहीं हुआ। कभी इधर तो कभी उधर बारिश गिर रही है। जिससे किसान भ्रम की स्थिति में है। बुआई करे तो कब, ऐसा प्रश्न उनके सामने निर्माण हो गया है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो किसानों को दुबार बुआई करनी पड़ सकती है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा।”
Deoli wardha monsoon delay farmers worry re sowing crisis 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मां इंटी बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
Jun 21, 2026 | 09:28 AMतमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 1 महिला की मौत, 26 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मचा हड़कंप
Jun 21, 2026 | 09:25 AMनीदरलैंड्स ने स्वीडन को 5-1 से बुरी तरह रौंदा, धमाकेदार जीत के साथ FIFA World Cup 2026 के टॉप में बनाई जगह
Jun 21, 2026 | 09:23 AMटूट गया सपनों का रेल मार्ग! विकास की उम्मीदों पर चला बुलडोजर, नासिक- सिन्नर में फूटेगा जनआक्रोश
Jun 21, 2026 | 09:19 AMलंबित मांगों पर अड़े आरटीओ कर्मचारी, एक सप्ताह से जारी हड़ताल से करोड़ों के राजस्व का नुकसान
Jun 21, 2026 | 09:19 AMवर्धा में 3.78 लाख वाहनों के लिए HSRP अनिवार्य, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
Jun 21, 2026 | 09:18 AM21 जून क्यों है खास? जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व
Jun 21, 2026 | 09:08 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM











