- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Demarcation Of Shaktipeeth Highway Completed Connectivity Of The District Will Increase With Pune Konkan And Goa
Wardha News: शक्तिपीठ महामार्ग का सिमांकन पूर्ण; पुणे, कोकण व गोवा से बढ़ेगी जिले की कनेक्टिविटी
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
वर्धा. वर्धा-गोवा शक्तिपीठ महामार्ग के लिये जमीन अधिग्रहन की प्रक्रिया अंतिम चरण में आ पहुंची है. सरकार द्वारा अधिग्रहित की जानेवाली जमीन के सिमांकन पर अंतिम मुहुर लगा दी गई है. इस संदर्भ राज्य सरकार ने राजपत्र जारी भी कर दिया है. जिले के दिग्रज गांव से इस मार्ग का प्रारंभ होगा. नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के बाद राज्य सरकार ने वर्धा-गोवा मार्ग बनाने का निर्णय लिया है. वर्धा से सिंधुदुर्ग के बांदा तक 802 किमी का यह मार्ग होने वाला है. मार्ग पर माहूर, तुलजापुर व कोल्हापुर यह तीन शक्तीपीठ होने के कारण मार्ग को शक्तीपीठ मार्ग नाम दिया गया है. मार्च 2023 में राज्य सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी देने के बाद जमीन अधिग्रहन की प्रक्रिया ने गति पकड़ी है.
जिले के दो तहसील के 20 गावों से गुजरेगा मार्ग
सरकार की अधिसूचना के अनुसार समृद्धि मार्ग से जोड़कर ही यह मार्ग निकलेगा. पहले मार्ग पवनार से आरंभ होने जा रहा था़ परंतु तकनीकी कारण से वर्धा शहर से 6 किमी की दूरी पर स्थित येलाकेली इंटरचेंज से तीन किमी दूरी के बाद दिग्रज गांव के पास से यह मार्ग मुड़ेगा. जिसके बाद देवली, खर्डा होते हुए यवतमाल जिले की सिमा में पहुंचेगा. मार्ग के लिए वर्धा तहसील के सात तथा देवली तहसील के 13 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जानेवाली है. जिसमें देवली शहर के समीप की जमीन भी अधिग्रहित होनेवाली है. इसमें वर्धा तहसील दिग्रज, पांढरकवड़ा, गणेशपुर, झाडगांव, तिगांव, रोठा, धोत्रा रेलवे तथा देवली तहसील की निमगांव, पड़ेगांव, चिकणी, देवली, इसापुर, काजलसरा, वाटखेड़ा, बाभुलगांव, सैदापुर, कर्मलापुर, वाबगांव, काशीमपुर, खर्डा गांव का समावेश है. वर्धा नदी क्रास करने के उपरांत कलंब तहसील के वंडली गांव से यह मार्ग आगे निकलेगा़
इन जिलों की तहसीलों से गुजरेगा मार्ग
शक्तिपीठ मार्ग यवतमाल जिले के कलंब, यवतमाल, घाटंजी, आर्णी, महागांव, उमरखेड़, नांदेड जिले के हातगांव, कनमनुरी, अर्धापुर, हिंगोली जिले के वसमत, परभणी जिले के पुर्णा, परभणी, सोनपेठ, बीड़ जिले के परली, अंबेजोगाई, लातुर जिले के रेनापुर, लातुर, औंसा, उस्मानाबाद जिले के उस्मानाबाद, तुलजापुर, सोलापुर जिले के बार्शी, मोहोल, पंढरपुर, सांगोला, आटपाडी, सांगली जिले के कवटे महाकाल, तासगांव, मिरज, कोल्हापुर जिले के शिरोल, हातकंगाले, करवीर, कागल, भुदरगड, आजरा, सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाडी के बांदा तक जमीन अधिग्रहित की जानेवाली है.
सम्बंधित ख़बरें
Wardha Weather: वर्धा में बेमौसम बारिश के आसार, अगले 3 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
वर्धा जिला परिषद बजट: 22.50 करोड़ में जिले के विकास का रोडमैप तैयार, छात्रों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा
1008 हैंडपंप और बोरवेल स्थायी रूप से बंद, जलसंकट से निपटने की तैयारी शुरू, वर्धा में बनाए जाएंगे 198 नए बोरवेल
वर्धा में बनेगा मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, मंत्री नितेश राणे ने दी मंजूरी, हाई-टेक बाजार से बदलेगी किस्मत
मार्ग पर खर्च होंगे 83,600 करोड़
वर्धा से बांदा तक के मार्ग पर कुल 83 हजार 600 रूपये खर्च होनेवाले हैं. एमएसआरडीसी द्वारा मार्ग का निर्माण किया जानेवाला है. 2028-29 तक मार्ग पुरा करने का लक्ष सरकार ने रखा है. टेंडर की प्रकिया अंतिम चरण में होने के कारण आने वाले दिनों में मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है. समृद्धि महामार्ग के बाद जिले को शक्तिपीठ मार्ग की एक और सौगात मिली है. जिससे जिले की मुंबई के साथ ही पुणे, कोकण व गोवा के साथ कनेक्टीवीटी बढ़ जाने के कारण रोजगार व उद्योग के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे.
Demarcation of shaktipeeth highway completed connectivity of the district will increase with pune konkan and goa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में सवानी बंधुओं का महाघोटाला: 30 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी में हो सकती है 400 साल की जेल
Mar 13, 2026 | 01:03 PMNagpur News: हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में सरकार, स्टेशन फ्लाईओवर के लिए पहली किस्त होगी जारी
Mar 13, 2026 | 01:03 PMमीरा भाईंदर में पानी संकट, 1350 मिमी मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से आपूर्ति प्रभावित
Mar 13, 2026 | 01:02 PM‘बाबा सरेंडर दे दे सिलेंडर’, महाराष्ट्र विधान भवन में LPG सिलेंडर का कट आउट लेकर पहुंचे पटोले और वडेट्टीवार
Mar 13, 2026 | 12:57 PMभांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड खाली करने की तैयारी, आयुक्त इटनकर ने तय की डेडलाइन, बायोमाइनिंग पूरा करने के दिए आदेश
Mar 13, 2026 | 12:54 PMमछुआरों के विरोध से अटकी जलमार्ग परियोजना, वसई-उत्तन नौका सेवा की तैयारी
Mar 13, 2026 | 12:53 PMअमेरिका-ईरान के बीच 36 का नहीं 47 का आंकड़ा! ट्रंप ने जंग को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- मुझे खुशी है कि…
Mar 13, 2026 | 12:53 PMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM














