Bor Tiger Reserve: बोर में शावकों संग दिखी रानी ‘कैटरीना’, बाघिन को देखने उमड़ी भीड़
Katrina Tigress Sightings: बोर व्याघ्र प्रकल्प में बाघिन कैटरीना और शावकों के दर्शन से पर्यटकों में उत्साह। दिवाली अवकाश में जंगल सफारी के लिए बड़ी भीड़ देखी जा रही है।
- Written By: प्रिया जैस
शावकों के साथ बाघिन कैटरीना (सौजन्य-नवभारत)
Bor Tigress Katrina and Cubs: वर्धा जिले के सेलू तहसील स्थित बोर व्याघ्र प्रकल्प में पर्यटकों की संख्या बढ़ते जा रही है। अवकाश के दिन होने से वन्यजीव प्रेमी जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं। 25 अक्टूबर को कुछ पर्यटकों को बोर की रानी कही जाने वाली कैटरीना नामक बाघिन व उसके शावकों के दर्शन हुए। बोर के रानी के दर्शन से पर्यटकों का उत्साह चरम पर देखने मिला।
अनेक पर्यटकों ने बाघिन की अनेक गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद किया। दिवाली की छुट्टियां होने से दूर दराज से वन्यजीव प्रेमी बोर व्याघ्र प्रकल्प में जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे है। इन पर्यटकों को बोर की रानी कैटरीना बाघिन भी निराश नहीं कर रही।
अनेक पर्यटकों को बाघिन व उसके शावकों के दर्शन हो रहे है। शनिवार को कैटरिना अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी, वन्यजीव प्रेमी आशिष गोस्वामी व पर्यटकों का कहना है। अनेकों उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया है। बाघिन के दर्शन होने के कारण पर्यटक भी यहां भीड़ कर रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
भंडारा के कोका अभयारण्य में भालू की संदिग्ध मौत, जांच में वन्यजीव संघर्ष के संकेत
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
यह भी पढ़ें – Alert! चंद्रपुर-मूल मार्ग पर बाघिन का आतंक, बाइक सवार पर किया हमला, मची चीख-पुकार, देखें VIDEO
हर्राशी तांडा क्षेत्र में तेंदुए का हंगामा
आर्वी तहसील में जंगल से गांवों में गत कुछ वर्षों से हिंसक वन्यजीवों का मुक्त विचरण बढ़ गया है। अब तो यह जीव गांव में घुस कर हमले कर रहे है। परिणामवश ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। तहसील के हर्राशी तांडा में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। मध्यरात्रि गांव से सटे तबेले में हमला करते हुए तेंदुए ने 7 बकरियों को अपना शिकार बनाया।
इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों को आये दिन हिंसक जीवों के खेत परिसर में दर्शन हो रहे है। इससे किसान व खेतीहर मजदूर खेतों में जाने से कतराते नजर आ रहे है। यह वन्यजीव गांव में प्रवेश कर तबेले में बंधे पशुओं को अपना निवाला बना रहे है। हर्राशी तांडा निवासी प्रेमसिंग जाधव का गांव से सटे तबेला है। जहां उन्होंने हमेशा की तरह बकरियों को बांधकर रखा था।
रात्रि के समय तेंदुए ने तबेले पर हमला बोलते हुए एक एक कर सात बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। एक गाय के बछड़े पर भी तेंदुए ने हमला किया। परंतु रस्सी छूटने से बछड़ा वहां से भाग निकला। इससे उसकी जान बच गई। घना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर भीड़ की। सूचना मिलते ही वनविभाग ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाते हुए ग्रामीणों से सतर्कता का आह्वान किया है।
