Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Wardha Road Accident: समृद्धि महामार्ग पर विरूल के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत। हादसे में नागपुर निवासी 5 कार सवार और ट्रक चालक सहित कुल 6 लोग घायल, सावंगी अस्पताल में भर्ती।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 14, 2026 | 10:39 AM

समृद्धि महामार्ग (सोर्स:- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Samruddhi Mahamarg Road Accident: समृद्धि महामार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे विरूल क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार और आयशर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं ट्रक चालक भी चोटिल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई की ओर से आ रही कार क्रमांक एमएच-49 बीआर 7047 का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सामने जा रहे

हादसे में नागपुर निवासी 5 कार सवार

आयशर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक का भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल पुलिस की सहायता से उपचार के लिए सावंगी स्थित अस्पताल भेजा गया। घायलों में अफजल हुसैन (38), सिराज हुसैन (33), अवेज उर्फ पाशु प्यारे खान (21), दानिश प्यारे खान (30) व परवेज खान का समावेश है। सभी नागपुर के एकता कॉलोनी के निवासी बताये गए। दुर्घटना के समय

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

प्यार ने ना घर का छोड़ा ना घाट का: नागपुर में हनी ट्रैप का खौफनाक खेल, लुटेरों ने युवक से लूटे 4.24 लाख रुपये

भीमाशंकर धाम का बदलेगा स्वरूप, कुंभ 2027 से पहले 90% विकास कार्य पूरे करने का लक्ष्य

यवतमाल में नर्स की धारदार हथियार से हत्या, अवधूतवाड़ी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 घंटे में आरोपी को दबोचा

ये भी पढ़ें :- यवतमाल में नर्स की धारदार हथियार से हत्या, अवधूतवाड़ी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 घंटे में आरोपी को दबोचा

पुलगांव पुलिस के सिद्धार्थ सोमकुवर और गणेश इंगले सहित महाराष्ट्र सुरक्षा बल के अरविंद वाडेकर, संतोष मग्गीडवार तथा विजेंद्र कैलाकर ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया, गौरतलब है कि विरूल क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों के दौरान भी समृद्धि महामार्ग पर कई गंभीर हादसे हो चुके हैं।

विरूल के समृद्धि पुल के नीचे तथा मारडा क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवकों की जान चली गई थी। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने इस क्षेत्र में यातायात पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। पुलगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Horrific accident on samruddhi expressway six injured near virul

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 10:39 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Road Accident
  • Wardha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.