Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 अलग-अलग कारवाईयों में 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार, दोनों में 5 लाख से अधिक का माल बरामद

Wardha Police Action: नागपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कुल पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया गया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 15, 2025 | 04:40 PM

2 अलग-अलग कारवाईयों में 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Marijuana Smuggling Arrest: नागपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कुल पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया गया। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तस्करों को पकड़ा। मामले की जांच जारी है।

पहली कारवाई हिंगनघाट में हुई। जाम से हिंगनघाट में गांजा लेकर आ रहे दो युवकों को शहर पुलिस ने हिरासत में लिया। उनसे दोपहिया व गांजा सहित कुल 1 लाख 28 हजार 400 रुपयों का माल बरामद किया गया। पुलिस को खुपिया जानकारी मिली कि संत ज्ञानेश्वर वार्ड निवासी जय चुटे अपने साथी प्रज्वल थुल के साथ मिलकर जाम से शहर में गांजा की खेप ला रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने शहालगंडी मंदीर रोड मार्ग पर जाल बिछाते हुए दोनों को कब्जे में लिया गया।

1. 28 लाख रुपयों का माल बरामद

पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम जय वसंत चुटे (21) निवासी संत ज्ञानेश्वर वार्ड व प्रज्योत उर्फ जय विरसेन थुल (23) निवासी संत चोखोबा वार्ड बताया। तलाशी लेने पर उनसे सफेद रंग की प्लास्टिक पन्नी में गांजा बरामद हुआ।

मौके से 424 ग्राम गांजा, दोपहिया क्रं। एमएच 31 डीडब्ल्यू 5017, दो पुराने मोबाइल व स्कूल बैग जब्त कर ली गई। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशीव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशिलकुमार नायक, पुलिस निरीक्षक अनिल राऊत के मार्गदर्शन में डीबी दल के इन्चार्ज एपीआई पद्ममाकर मुंडे, एपीआई दीपक वानखडे, कर्मचारी प्रशांत ठोंबरे, राजेश शेंडे, निलेश सुर्यवंशी, आशिष नेवारे, मंगेश वाघमारे, रोहीत साठे आदि ने अंजाम दिया। प्रकरण में आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़े: महापालिका चुनाव: भाजपा का उबाठा को झटका, वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी करेंगे पार्टी में प्रवेश

3 गांजा तस्करों को धर दबोचा

दुसरी कारवाई में गांजा की तस्करी कर रहे तिन आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने धर दबोचा। जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। मौके से पुलिस ने 3 लाख 74 हजार रुपयों का माल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने जिले में नशेली पदार्थो की बिक्री, तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर स्थानीय अपराध शाखा व सभी थानो की टिमें कार्रवाई में जुटी है। 13 नवंबर की रात्रि एलसीबी की टीम ने खुपिया जानकारी के आधार पर सेवाग्राम से नांदोरा मार्ग पर नाकाबंदी की।

1 फरार, 3.74 लाख का माल किया जब्त

छापामार कार्रवाई करते ही मौके से संघर्ष सुनील लोखंडे निवासी मदनी, रवींद्र रायभान मेश्राम निवासी संत तुकड़ोजी वार्ड हिंगनघाट व सुशील उर्फ जब्बा संजय इंदुरकर रामनगर वार्ड हिंगनघाट को हिरासत में लिया गया। जबकि शुध्दोधन उर्फ सिध्दु माटे यह फरार होने में सफल रहा। आरोपियों से 2 किलो 109 ग्राम गांजा, कार क्रमांक एमएच 34 के 3805, दोपहिया क्र। एमएच 32 एटी 3494 व तीन मोबाइल समेत कुल 3 लाख 74 हजार 180 रुपयों का माल जब्त कर लिया है।

आरोपियों को सेवाग्राम पुलिस के हवाले कर दिया गया। कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर एलसीबी के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पीएसआई प्रकाश लसुंते, कर्मी अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवि पुरोहित, अभिषेक नाईक, अखिल इंगले, अक्षय राऊत आदि ने अंजाम दिया है।

5 ganja taskar girftar nagpur hinganghat wardha drug seizure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 04:40 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Maharastra Police
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘आयुर्वेद’ की 19 छात्राएं निष्कासित, रैगिंग का मामला, ‘इंट्रोडक्शन’ के नाम पर उत्पीड़न

2

रेत घाटों के आवंटन रद्द करने के फैसले पर मुहर, CCTV शर्तों के उल्लंघन पर याचिकाएं खारिज

3

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ‘मिशन 100’ का ऐलान, NMC से भ्रष्ट भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

4

शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, सड़ा महुआ, ड्रम सहित 13.70 लाख रुपएका माल जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.