गड़चिरोली के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई, LCB ने बिकने से पहले पकड़ा 239 किलो गांजा, आरोपी अरेस्ट

Drug Trafficking Arrest: गड़चिरोली के हुर्यालदंड में LCB ने छापेमारी कर घर में उगाए 239.66 किलो, 1 करोड़ से अधिक मूल्य के गांजे को जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Drug Trafficking Arrest: गड़चिरोली के हुर्यालदंड में LCB ने छापेमारी कर घर में उगाए 239.66 किलो, 1 करोड़ से अधिक मूल्य के गांजे को जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने पकड़ा गांजा (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

LCB Action Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में हो रहे अवैध व्यवसाय और गांजा तस्करी पर लगाम कसने का आदेश जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जिले के सभी पुलिस थाना, उपपुलिस थाना और पुलिस सहायता केंद्र को दिया है।

इसी बीच शुक्रवार को कुरखेड़ा तहसील के मालेवाड़ा पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आने वाले तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले हु­र्यालदंड गांव में एलसीबी के पथक ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एक व्यक्ति द्वारा अपने घर परिसर में ही गांजे की खेती कर और उत्पादित गांजे की बिक्री करने की तैयारी में था। एलसीबी ने कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार रुपये का गांजा जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में हु­र्यालदंड निवासी कृष्णा हरसिंह बोगा (41) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक समाधान दौंड, रोहित गोंगले, प्रशांत गरफडे, शिव प्रसाद करमे, गणेश वाकडोतपवार, संतोष नादरगे, नितेश सारवे आदि ने की है।

239.66 किलो गांजा पकड़ा

कुरखेड़ा तहसील के मालेवाड़ा पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत हु­र्यालदंड निवासी कृष्णा हरसिंह बोगा नामक व्यक्ति अपने घर परिसर में अवैध तरीके से गांजे की खेती कर रहा था। इस संदर्भ में गोपनीय जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में एलसीबी का पथक हु­र्यालदंड की ओर रवाना हुआ और कृष्णा हरसिंह बोगा के घर और परिसर की जांच की गई। जहां बोगा के घर परिसर में गांजे की खेती दिखाई दी। वहीं उत्पादित माल की बिक्री करने की तैयारी बोगा था। जिससे कार्रवाई करते हुए एलसीबी के पथक ने बोगा के पास से 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार रुपये कीमत का 239.66 किलो गांजा जब्त किया।

बिक्री करने की फिराक में था आरोपी

बताया जा रहा है कि बोगा पिछले कुछ वर्षों से अपने घर परिसर में ही अवैध तरीके से गांजे की खेती कर रहा था और उत्पादित गांजे की बिक्री करने का व्यवसाय कर रहा था। ऐसे में शुक्रवार को करीब एक करोड़ से अधिक रुपये के गांजे की बिक्री करने की तैयारी में आरोपी बोगा था। लेकिन इस मामले की जानकारी मिलते ही एलसीबी के पथक ने करोड़ों रुपये के गांजे के साथ उसे धरदबोचा है।

जिले के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई

गड़चिरोली जिले में अवैध व्यवसाय पर लगाम कसने का कार्य एलसीबी द्वारा किया जा रहा है। अब तक एलसीबी ने अवैध शराब तस्करी, गोवंश तस्करी समेत अन्य अवैध व्यवसाय का पर्दाफाश किया है। एलसीबी के निरंतर कार्रवाइयों के चलते जिले में अवैध व्यवसाय करने वालों में खलबली मची है। ऐसे में अब शुक्रवार को एलसीबी ने हु­र्यालदंड अतिदुर्गम गांव में छापामार कार्रवाई कर गांजे की खेती करने वाले का पर्दाफाश किया है। विशेषत: यह जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com