-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- 4 64 Lakh Flavored Tobacco Seized 3 Accused Arrested 1 Absconded
4.64 लाख की सुगंधित तंबाकू जब्त, 3 आरोपियों को दबोचा, 1 हुआ फरार
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की तस्करी व बिक्री करते तीन आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने धरदबोचा़ उनके पास से दो दुपहिया, तीन मोबाइल, नकद व तंबाकू सहित कुल 4 लाख 64 हजार 427 रुपए का माल जब्त किया गया. पकड़े गए आरोपियों में गोंडप्लाट निवासी दिनेश भीमराव जयस्वाल (33), संजय भाऊराव माकोडे (44) व बोरगांव मेघे निवासी भूषण जीवनलाल राठी (27) का समावेश है़ वहीं अमरावती निवासी श्याम लाहोटी फरार बताया गया.
मंगलवार की रात्रि स्थानीय अपराध शाखा की टीम पेट्रोलिंग पर थी़ इस दौरान शहर थाने की हद में सुगंधित तंबाकू की तस्करी चलने की भनक लगी़ इसकी सूचना खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग को दी गई़ खाद्य सुरक्षा अधिकारी को साथ लेकर दिनेश जयस्वाल को छत्रपति शिवाजी महाराज चौराहे पर रोका गया़ दुपहिया की तलाशी लेने पर इसमें सुगंधित तंबाकू बरामद हुआ.
पूछताछ में उक्त माल संजय व भूषण से खरीदी करने की बात कही़ पुलिस ने दोनों आरोपियों के मकान की तलाशी लेकर विविध कंपनी का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, पान मसाला बरामद किया़ उनके पास से दो दुपहिया क्रं. एमएच 32 एमए 5623, एमएच 32 एटी 1942, नकद 50 हजार रुपये, तीन मोबाइल सहित कुल 4 लाख 64 हजार 427 रुपए का माल जब्त कर लिया. उक्त तंबाकू दोनों ने अमरावती निवासी श्याम लाहोटी से खरीदा था़ प्रकरण में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Wardha News: वर्धा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर
Wardha News: पर्यावरण संरक्षण के लिए गोदावरी अर्बन ने दिए 25 पौधे, हरित अभियान को मिला बल
Wardha News: धनोडी प्राथमिक विद्यालय में स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे छात्र
कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक डा़ सागर कवडे, अपराध शाखा प्रमुख संजय गायकवाड के मार्गदर्शन में पीएसआय अमोल लगड, खाद्य निरीक्षक गेडाम, पुलिसकर्मी चंद्रकांत बुरंगे, श्रीकांत खड़से, सचिन इंगोले, प्रमोद पिसे, मनीष कांबले, प्रदीप वाघ, पवन पन्नासे, नितिन इटकरे, अखिल इंगले ने अंजाम दिया.
4 64 lakh flavored tobacco seized 3 accused arrested 1 absconded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














