कक्षा 1 से 10 तक छात्रवृत्ति, स्वच्छता कर्मियों के बच्चों को 3,500 की सहायता; वर्धा में पात्र छात्रों को बड़ा
Pre-Matric Scholarship: वर्धा में कक्षा 1-10 के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति योजनाएं। स्वच्छता कर्मियों के बच्चों व SC विद्यार्थियों को 3,500 तक की सहायता।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha Savitribai Phule Scheme: वर्धा सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग द्वारा कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस योजना का लाभ विद्यार्थियों को लेना चाहिए, ऐसा आह्वान किया गया है।
साफ-सफाई और स्वास्थ्य के लिए जहां खतरा बना रहता है, ऐसे क्षेत्रों में काम करने वाले पालकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 3,500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इसके लिए माता-पिता का साफ-सफाई क्षेत्र में काम करने का प्रमाणपत्र और स्वयं घोषणा पत्र आवश्यक है। कक्षा 9वीं से 10वीं तक के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये तक होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को मलेरिया मुक्त बनाने की तैयारी, BMC ने शुरू किया ‘जीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग’ अभियान
Jalna Crime News: केनरा बैंक में अंदरूनी डकैती, 7.31 करोड़ का सोना गायब, अधिकारी ही निकला चोर
KEM Hospital का नाम बदलने के प्रस्ताव पर बवाल, रेजिडेंट डॉक्टरों ने जताया कड़ा विरोध
Nagpur: 24×7 जलापूर्ति योजना पर गडकरी सख्त, सिर्फ आर्थिक नहीं; परफॉर्मेंस ऑडिट जरूरी
इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 3,500 रुपये दिए जाएंगे। जाति प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र अनिवार्य है। कक्षा 5वीं और 10वीं में पढ़ने वाली अनुसुचित जाति की विद्यार्थिनियों को सावित्रीबाई फुले छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थिनियों को स्कूल में नियमित उपस्थिति अनिवार्य है, कक्षा 5वीं से 7वीं तक की विद्यार्थिनियों को 600 रुपये और कक्षा 8वीं से 10वीं तक की विद्यार्थिनियों को 1,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।
गरीबी रेखा से नीचे का प्रमाणपत्र जरूरी
महर्षि विठोबा रामजी शिंदे शिक्षा शुल्क और परीक्षा शुल्क योजना के तहत निजी गैर-मान्यता प्राप्त और स्थायी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले गरीबी रेखा से नीचे के विद्यार्थी पात्र होंगे।
पात्र लाभार्थियों को कक्षा 1 से 4 तक 100 रुपये, कक्षा 5वी से 7वीं तक 150 रुपये और कक्षा 8वीं से 10वीं तक 200 रुपये प्रत्ति माह दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-ग्रीष्म से पहले जल व्यवस्था की तैयारी, पवनार WTP का निरीक्षण; वर्धा में नए WTP से बढ़ेगी क्षमता
इसके लिए माता-पिता का गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाणपत्र आवश्यक है। गुणवता छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए
विद्यार्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर और पिछड़े वर्ग से प्रथम या द्वितीय स्थान पर उत्तीर्ण होने पर लाभमिलेगा।
इस योजना के तहत कक्षा 5वीं से 7वीं तक के विद्यार्थियों को 500 रुपये और कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को 1,000 रुपये दिए जाएंगे
इसके लिए विद्यालय से संपर्क बनाए रखे और अपने बच्चे का आवेदन भरने में सहयोग करें, ऐसा जिल्हा समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है।
