मुंबई को मलेरिया मुक्त बनाने की तैयारी, BMC ने शुरू किया ‘जीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग’ अभियान
BMC Zero Mosquito Campaign: मुंबई में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। ‘जीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग’ अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC ज़ीरो मच्छर ब्रीडिंग कैंपेन (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Zero Mosquito Campaign Action Plan: मलेरिया के बढ़ते मामले पर अंकुश लगाने के लिए बीएमसी ने कमर कस ली है। मुंबई को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है।
विभागवार रैपिड रिस्पांस एक्शन कमेटी टीम का गठन किया गया है अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा ऐसी जगहों का पता लगाएं जहां मलेरिया के लार्वा पैदा होते हैं।
अगर बुखार के लक्षण हैं, तो नागरिकों को तुरंत इलाज और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। मॉनसून से पहले की सावधानी के तौर पर बीएमसी का स्वास्थ्य विभाग सभी मनपा अस्पतालों, जनरल हॉस्पिटल, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे डिस्पेंसरी और हेल्थ सेंटर के आस-पास ‘जीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग कैंपेन’ चला रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के थे मार्गदर्शक
मुंबई के कंस्ट्रक्शन साइट्स पर विशेष लक्ष्य
मानसूनी बीमारियों को नियत्रित करने के उपायों के तहत, पब्लिक हेल्थ सिस्टम के स्टाफ, प्राइवेट क्लीनिक, हॉस्पिटल के डॉक्टरों, सेफ्टी ऑफिसर और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम करने वाले श्रमिकों को खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- KEM Hospital का नाम बदलने के प्रस्ताव पर बवाल, रेजिडेंट डॉक्टरों ने जताया कड़ा विरोध
मुंबई में चलाया जा रहा आरोग्य साथी अभियान
इसके साथ ही निजी अस्पतालों व क्लीनिक की मदद से मरीजों को ढूंढने, बीमारी का पता लगाने और मरीजों को ठीक करने के लिए पूरा इलाज करने का आदेश दिया गया है, मनपा स्वास्थ्य कमेटी चेयरमैन हरीश भादिर्गे ने के अनुसार यह एक्शन एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट के सहायक आयुक्त, मेडिकल ऑफिसर और पेस्ट कंट्रोल ऑफिसर के साथ मिलकर यह मुहिम चलाई जा रही है। मुंबई में 4,075 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर ‘आरोग्य साथी’ अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम का मकसद 20 से 30 हजार मजदूरों को ट्रेनिंग देना है।
