Nagpur: 24×7 जलापूर्ति योजना पर गडकरी सख्त, सिर्फ आर्थिक नहीं; परफॉर्मेंस ऑडिट जरूरी
Nagpur Smart Water Supply System: 24x7 जलापूर्ति योजना की विफलता पर नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई। परफॉर्मेंस ऑडिट, जवाबदेही और तकनीकी सुधारों पर जोर देते हुए व्यवस्था सुधारने की जरूरत बताई।
- Written By: अंकिता पटेल
नितिन गडकरी जलापूर्ति योजना,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur 24×7 Water Project Failure: नागपुर शहर अपने गृहनगर में 24 बाय 7 जलापूर्ति योजना के असफल होने पर नाराजगी जताते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भविष्य में केवल आर्थिक ऑडिट करके काम नहीं चलेगा बल्कि परफॉर्मेंस ऑडिट करना जरूरी है।
अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके बड़े सुधार किए बिना स्थिति नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान होना चाहिए लेकिन यह चेतावनी भी दी कि गलती करने वालों को सजा भी मिलनी चाहिए, उन्होंने स्वीकार किया कि 24 घंटे जलापूर्ति योजना असफल हुई है जिसे सफल बनाना होगा।
आईवा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय दहासहस्र की पुस्तक ‘ट्वेंटी फोर बाय सेवन वॉटर सप्लाई इंजीनियरिंग’ के विमोचन समारोह में बोलते हुए गडकरी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भविष्य में एक सफल मॉडल के रूप में उपयोगी साबित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गैस एजेंसियों की बदइंतजामी पर सवाल, होम डिलीवरी ठप; सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता परेशान
वक्फ भूमि पर ई-टॉयलेट की तैयारी? संभाजीनगर मनपा को वक्फ बोर्ड ने भेजा नोटिस
सड़क सुरक्षा पर ट्रेलर यूनियन के सुझाव, चेकपोस्ट बैरियर और ट्रक पार्किंग के लिए ‘ट्रांसपोर्ट प्लाजा’ की मांग
रायगढ़ में ‘आम’ आदमी का संकट, बेमौसम बारिश ने डूबाई आम किसानों की साल भर की कमाई
गूगल से बनाते हैं अधिकारी योजनाएं
उन्होंने कहा कि देश के विकास और बुनियादी सुविधाओं के लिए 24 घंटे जलापूर्ति योजना का सफल होना आवश्यक है लेकिन नागपुर में यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं तैयार करने में हमारे यहां बड़ी समस्या है, सलाहकार और अधिकारी मैदान में जाए बिना एसी कमरों में बैठकर गूगल की मदद से योजनाएं बनाते है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में गैस एजेंसियों की बदइंतजामी पर सवाल, होम डिलीवरी ठप; सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता परेशान
योजनाएं बनने में कई वर्ष लग जाते हैं और तब तक निर्धारित जगह की स्थिति बदल चुकी होती है। उन्होंने मनपा के इंजीनियरों की योग्यता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने पाली का सम्मान नहीं होता और गलती करने बालों को सजा नहीं मिलती, निविदा प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार और सिफारिशबाजी चल रही है। काम की गुणवत्ता गिर चुकी है और ठेकेदारों के बीच कहीं भी तालमेल नहीं होता।
