-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Pandharpur Special St Bus Ashadhi Ekadashi 2026
पंढरपुर यात्रा के लिए वर्धा से 115 स्पेशल एसटी बसें, 20 से 29 जुलाई तक मिलेगी सुविधा
- Written By: आंचल लोखंडे
Pandharpur Yatra Bus Service: आषाढ़ी एकादशी 2026 के अवसर पर वर्धा से पंढरपुर के लिए 115 विशेष एसटी बसें 20 से 29 जुलाई तक चलेंगी। महिलाओं को 50% किराया छूट की सुविधा मिलेगी।

पंढरपुर विशेष एसटी बस- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pandharpur Ashadhi Ekadashi Yatra: आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर स्थित भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन के लिए जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के वर्धा विभाग ने इस वर्ष भी पांच डिपो से पंढरपुर के लिए 115 विशेष एसटी बसें चलाने की तैयारी की है। इसके लिए आवश्यक नियोजन पूरा कर लिया गया है।
इस वर्ष 25 जुलाई को आषाढ़ी एकादशी होने के कारण 20 से 29 जुलाई तक श्रद्धालु इन विशेष बस सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, यात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस बुकिंग की व्यवस्था भी सभी बस स्थानकों पर उपलब्ध कराई गई है। आषाढ़ी एकादशी यात्रा के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से लाखों श्रद्धालु पंढरपुर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई स्थानों से पैदल दिंडियां भी रवाना होती हैं।
समूह बुकिंग की व्यवस्था
श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएसआरटीसी हर वर्ष विशेष बसें संचालित करती है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी वर्धा विभाग ने विशेष बसों का नियोजन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
कई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
गांव से भी मिलेगी विशेष बस सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं, वारकरी मंडलों, भजन मंडलों तथा मंदिर समितियों को सामूहिक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समूह बुकिंग की व्यवस्था की गई है। यदि किसी गांव से 40 या उससे अधिक श्रद्धालु एक साथ पंढरपुर जाने के इच्छुक हों, तो एडवांस समूह बुकिंग के आधार पर गांव से ही विशेष एसटी बस उपलब्ध कराई जाएगी।
बुजुर्गों, महिलाओं को योजनाओं का मिलेगा लाभ
पंढरपुर के लिए संचालित विशेष बसों में 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अमृत वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ मिलेगा। वहीं महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती किराए के साथ एडवांस बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वर्धा विभाग ने श्रद्धालुओं से अधिक जानकारी और समूह बुकिंग के लिए संबंधित डिपो प्रमुख अथवा बस स्थानक प्रमुख से संपर्क करने की अपील की है।
गत वर्ष 29,258 श्रद्धालुओं ने किया था सफर
पिछले वर्ष पंढरपुर यात्रा के लिए जिले से 123 विशेष एसटी बसों ने 272 फेरे लगाए थे। इन बसों के माध्यम से 29,258 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी। बसों ने कुल 1,83,658 किलोमीटर का सफर तय किया था। जिससे एमएसआरटीसी को 1 करोड़ 14 लाख 49 हजार 409 रुपये की आय प्राप्त हुई थी। यह जानकारी वर्धा विभाग की ओर से दी गई।
Wardha pandharpur special st bus ashadhi ekadashi 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
Jul 27, 2026 | 07:30 AMघायल आरोपी जेल पहुंचते ही हुए ठीक, जेल के बाहर से वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
Jul 27, 2026 | 07:29 AMLord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Jul 27, 2026 | 07:24 AMफडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
Jul 27, 2026 | 07:00 AMरूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
Jul 27, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 27 जुलाई LIVE: संसद में परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश, CWG में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत
Jul 27, 2026 | 06:55 AMकई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
Jul 27, 2026 | 06:51 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM












