- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha Fda Raid Goras Bhandar Tukaram Mundhe Action Dairy Sealed
गोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
- Written By: गोरक्ष पोफली
FDA Raid News: वर्धा के गोरस भंडार पर FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर बड़ी कार्रवाई! अस्वच्छता और असुरक्षित खाद्य उत्पादन के चलते 25.86 लाख का माल जब्त कर संस्थान को सील कर दिया गया है।

गोरस भंडार में FDA की कार्रवाई (सोर्स: सोशल मीडिया)
FDA Raid Goras Bhandar: जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित प्रसिद्ध डेयरी मे. वर्धा तहसील गो दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था लोकप्रिय नाम गोरस भंडार पर रविवार, 31 मई को एक बड़ी छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 25 लाख 86 हजार 168 रुपये का संदिग्ध और असुरक्षित खाद्य भंडार जब्त कर प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।
गंदगी और असुरक्षित वातावरण में उत्पादन
नागपुर एफडीए कार्यालय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वर्धा के मगनवाडी स्थित इस संस्था के उत्पादन केंद्र पर अचानक छापा मारा गया,। जाँच दल ने पाया कि वहां गाय का दूध, घी, छाछ और खवा जैसे पदार्थों का उत्पादन अत्यंत अस्वच्छ और असुरक्षित परिस्थितियों में किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा कानूनों का सीधा उल्लंघन है। अधिकारियों ने मौके से इन सभी पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेज दिया है।
पहले भी लग चुका है जुर्माना
यह इस संस्थान की पहली लापरवाही नहीं है। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी घटिया और निम्न स्तर के खाद्य पदार्थ बेचने के कारण इस संस्था पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका था,। पिछली चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर, इस बार प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए न केवल उत्पादन बंद कराया, बल्कि बाजार में वितरित हो चुके सभी उत्पादों को तुरंत ‘रिकॉल’ (वापस मंगवाने) के आदेश भी दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभी फॉर्म वापस मत लेना… उपमुख्यमंत्री शिंदे के एक आदेश से महायुति में खलबली, अनिकेत तटकरे की राह में रोड़ा?
एयर इंडिया का नागपुर-मुंबई रूट पर ब्रेक: 1 जून से 31 जुलाई तक उड़ानें रद्द, आसमान छू सकते हैं टिकटों के दाम
भंडारा में पति की हैवानियत: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, कपड़ों में लगाई आग, जान से मारने की धमकी
डिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
आयुक्त तुकाराम मुंढे की कड़ी चेतावनी
इस बड़ी कार्रवाई के बाद आयुक्त तुकाराम मुंढे ने मिलावटखोरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि “जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुद्ध और सुरक्षित भोजन पाना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है”। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मुनाफे के लालच में नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी और आपराधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: अभी फॉर्म वापस मत लेना… उपमुख्यमंत्री शिंदे के एक आदेश से महायुति में खलबली, अनिकेत तटकरे की राह में रोड़ा?
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता या मिलावट पर संदेह हो, तो वे सीधे एफडीए से शिकायत करें। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस धड़ाकेबाज कार्रवाई से वर्धा और नागपुर संभाग के दुग्ध व्यवसाय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Wardha fda raid goras bhandar tukaram mundhe action dairy sealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
May 31, 2026 | 09:30 PMIPL 2026 में खिताबी जीत से 156 रन दूर RCB, गुजरात के बल्लेबाजों के खिलाफ सिर चढ़कर बोले बेंगलुरु के गेंदबाज
May 31, 2026 | 09:24 PMअहिल्याबाई जयंती पर प्रीतम लोधी ने 15 लाख के इनामी डकैत रामबाबू को बताया अपना भाई; लगाए जिंदाबाद के नारे
May 31, 2026 | 09:16 PMकाजल राघवानी संग विवाद पर छलका Khesari Lal Yadav का दर्द, बोले- मंदिर में बैठकर रोता था, प्यार हुआ था
May 31, 2026 | 09:14 PMजोस बटलर दोबारा शर्मसार! अहमदाबाद में बना बाउंड्री का शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार दिखा बाउंड्री का ऐसा सूखा
May 31, 2026 | 09:14 PMअभी फॉर्म वापस मत लेना… उपमुख्यमंत्री शिंदे के एक आदेश से महायुति में खलबली, अनिकेत तटकरे की राह में रोड़ा?
May 31, 2026 | 09:00 PMरीवा के अजगरहा मार्ग पर फूटा जनता का आक्रोश, जर्जर सड़क और जल संकट को लेकर किया चक्काजाम; जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













