

RCB vs GT IPL 2026 Final 1st Inning Highlight: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रजत पाटीदार के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबजों पर अच्छी खासी लगाम कसी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। अब आरसीबी को IPL 2026 में खिताबी जीत के लिए 156 रन बनाने होंगे।
फाइनल मैच में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले व सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले रासिक सलाम डार रहे। उन्होंने जीटी के बल्लेबाजों पर अच्छी-खासी लगाम कसी। डार ने निशांत संधु, राहुल तेवतिया और राशिद खान को आउट कर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, 4 ओवर में 6.80 की इकोनॉमी के साथ सिर्फ 27 रन खर्च किए।
रासिक सलाम डार के अलावा शुरुआत में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेडलवुड ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इन दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन और जेसन होल्डर तो जोश हेडलवुड ने शुभमन गिल और अर्शद खान को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
बल्लेबाजी में गुजरात टाइटंस को उसके टॉप ऑर्डर ने काफी निराश किया। शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर और निशांत संधु आरसीबी के खिलाफ इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकमयाब रहे। साई सुदर्शन 12, शुभमन गिल 10, जोसर बटलर 19 तो निशांत संधु 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
वॉशिंगटव सुंदर ने जीटी के लिए सबसे ज्यादा 50 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ये रन 37 गेंदों पर 5 चौको की मदद से बनाए। इसके अलवा अर्शद खान सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।