- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vijay Vadettiwar Allegation Bjp Government Is Insensitive Towards Farmers Said Purify All Ministers By Sprinkling Cow Urine On Them
विजय वडेट्टीवार का BJP को ताना, बोले- मंत्रियों पर गोमूत्र छिड़कर पवित्र कर लें
Maharashtra News: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है। सरकार को मंत्रियों पर गोमूत्र छिड़ककर पवित्र कर लेना चाहिए।
- Written By: सोनाली चावरे

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सरकार को किसानों के प्रति असंवेदनशील बताते हुए कहा कि राज्य के कृषि मंत्री किसानों के खिलाफ बयान देते हैं, विधानसभा सत्र के दौरान रमी खेलते हैं और सरकार गैर-जिम्मेदार मंत्रियों का इस्तीफा नहीं लेती है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां के नेता एवं कृषि मंत्री कोकाटे का इस्तीफा न लेने की वजह से सरकार की आलोचना करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार को मंत्रियों पर गोमूत्र छिड़ककर पवित्र कर लेना चाहिए।
वडेट्टीवार ने इसी तरह सरकार पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता व गृह राज्य मंत्री योगेश कदम और संजय शिरसाट का इस्तीफा नहीं लिए जाने की वजह से भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री डांस बार चलाते हैं, एक मंत्री के पास पैसों से भरा बैग मिला है, लेकिन अगर उसे फिर भी समर्थन मिल रहा है, तो इन सभी मंत्रियों पर गोमूत्र छिड़ककर उन्हें पवित्र कर देना चाहिए।
मंत्रियों पर गोमूत्र छिड़ककर उन्हें पवित्र कर दे
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि बहनों को बुलाकर बार में नचाने का ऐसा घिनौना कृत्य महाराष्ट्र की राजनीति में पहले कभी नहीं हुआ। नागपुर में अधिकारी फाइलें लेकर बैठे हैं, बताया जा रहा है कि वे गढ़चिरौली के अधिकारी हैं। वडेट्टीवार ने आलोचना की कि प्रशासन ऐसे चल रहा है जैसे गढ़चिरौली के पालक मंत्री खुद मुख्यमंत्री हों।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
हार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
यह भी पढ़ें- विजय वडेट्टीवार की मांग, समिति की जरूरत नहीं, किसानों का पूरा कर्ज माफ करें
विजय वडेट्टीवार ने सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरा
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि एक तरफ किसान आत्महत्या कर रहे हैं, ठेकेदार आत्महत्या कर रहे हैं, बिल बकाया हैं। राज्य के किसानों पर बैंकों का 35,000 करोड़ रुपए का बकाया है। किसान अब कर्ज नहीं ले पाएंगे। किसान संकट में हैं। लेकिन सरकार को उनसे कोई लेना-देना नहीं है। किसान शक्तिपीठ हाईवे का विरोध कर रहे हैं। सरकार उस हाईवे का खर्च उठाने को तैयार है। लेकिन कर्जमाफी की मांग कर रहे किसानों की मांग पूरी करने को तैयार नहीं है।
विधानसभा में उठाया था मुद्दा
विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को याद दिलाया था कि आपने चुनाव से पहले किसानों को एकमुश्त कर्ज माफी का आश्वासन दिया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद आप अपने किये हुए वादे भूल गए हैं। चुनाव से पहले वादे करना और सत्ता में आने के बाद उन्हें मझधार में छोड़ देना, किसानों के साथ धोखा है। ऐसा कहते हुए वडेट्टीवार ने सरकार से किसानों की पूरी कर्जमाफी की मांग की थी।
Vijay vadettiwar allegation bjp government is insensitive towards farmers said purify all ministers by sprinkling cow urine on them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
May 18, 2026 | 10:12 AMTET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













