- Hindi News »
- Maharashtra »
- Victim Hits Back At Jaykumar Gores Claim Says The Minister Is Still Harassing Her
Jaykumar Gore: जयकुमार गोरे के दावे पर पीड़िता का पलटवार, कहा- अब भी परेशान कर रहे मंत्री
महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोर एक बड़े बवाल में घिर गए है। बुधवार को महिला को प्रताड़ित करने के आराेप पर उन्होंने सफाई थी लेकिन पीड़िता ने गुरुवार को फिर नए आरोप लगाए है।
- Written By: आकाश मसने

मंत्री जयकुमार गोरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोर एक बड़े बवाल में घिर गए है। उन पर एक महिला को अपनी अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगा है। हालांकि गोरे ने बुधवार को को कहा था कि यह पुराना मामला है और कोर्ट ने उन्हें मामले में बरी कर दिया है। पीड़ित महिला ने गोरे को बाइज्जत बरी करने के दावे को गलत बताते हुए कहा है कि कोर्ट ने गोरे को बाइज्जत बरी नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि गोरे के मंत्री बनने के बाद उनके गुर्गे उन्हें फिर से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द ही आजाद मैदान पर धरना देंगी और प्रदर्शन करेंगी।
बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत, शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार और विधानसभा कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार गोरे पर एक महिला को अपनी आपत्तिजनक तस्वीर भेज कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। लेकिन गोरे ने पुराना बताते हुए कोर्ट से उन्हें बरी किए जाने का दावा किया था।
पीड़ित महिला ने किया पलटवार
पीड़ित महिला ने गुरुवार को कहा कि यह मामला 2015-2016 के बीच का है। उस दौरान तरह-तरह की तस्वीरें और संदेश भेजकर गोरे ने मुझे मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित किया था। लेकिन मैंने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इससे गुस्साए गोरे ने मुझे और मेरी मां को अपशब्द कहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: सचिवालय कक्ष बना वरदान, 107 शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निपटारा; मंत्रालय के चक्करों से मिली मुक्ति
‘दंगे भड़काते हैं ममता के बयान’, बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर बोला हमला
केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, मदुरै एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा
सांगली: अजित घोरपड़े ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, मिरज पंचायत समिति में 21 साल की तन्वी कमलेकर बनीं सभापती
पीड़िता ने बताया कि 27 नवंबर 2016 को मैंने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। उस समय सतारा कोर्ट और मुंबई हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उन्हें 10 दिन तक जेल में भी रहना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मेरे खिलाफ 2 करोड़ रुपए की जबरन वसूली और विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया था।
धमकी भरे कॉल आते है
महिला ने कहा कि बाद में मुझे लगातार तीन साल तक प्रताड़ित किया गया। तरह-तरह की धमकियों के फोन कॉल आते रहे। 2019 में मंत्री बनने का अवसर दिखा तो उन्होंने मुझ पर सुलह करने के लिए दबाव डाला। मेरे रिश्तेदारों से संपर्क किया। लेकिन मेरी एक ही मांग थी कि गोरे माफी मांग लें। तदनुसार, उन्होंने एक माफीनामा लिखा और अदालत कक्ष में दंडवत प्रणाम किया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
माफीनामे में कहा गया कि हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। इसलिए मामले में वर्षों उलझे रहने के बजाय वर्ष 2019 मैंने मामला वापस ले लिया। लेकिन फिर भी मुझे आज तक परेशान और बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाए जाते हैं मेरे नाम पर मुंबई और पुणे में प्लॉट हैं। गोरे मुझे दुबई ले गए थे। जबकि दुबई जाने के लिए मेरे पास पासपोर्ट ही नहीं है।
गोरे ने दायर किया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
इस मामले में मंत्री जयकुमार गोरे ने अब सांसद संजय राउत, विधायक रोहित पवार और एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को गोरे ने विधानसभा में कहा संजय राउत ने जानबूझकर मुझे बदनाम करने का प्रयास किया है। उन्होंने मेरे और सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन किया, इतना ही नहीं उन्होंने न्यायालय और संप्रभु सदन का भी अनादर किया है।
Victim hits back at jaykumar gores claim says the minister is still harassing her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 March: मेष और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान; जानें अपनी राशि का हाल
Mar 11, 2026 | 12:05 AMसोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, कहा- विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल में किसी को आनंद नहीं आता
Mar 10, 2026 | 10:37 PMहवाई सफर पर ईरान-इजराइल तनाव की मार, भारतीय एयरलाइंस ने 15% बढ़ाया किराया; जानें किन रूट्स पर सबसे ज्यादा असर
Mar 10, 2026 | 09:59 PMईरान-अमेरिका जंग: मालदीव में फंसे इटली के 1500 पर्यटक; चीन ने उठाई तत्काल युद्धविराम की मांग
Mar 10, 2026 | 09:59 PMरेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:54 PM26 साल बाद रमजान में दुर्लभ संयोग, इस साल होंगे 5 जुमा और 2 अलविदा जुमा
Mar 10, 2026 | 09:49 PM‘अब खुल गया दरवाजा…’ बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी ने खत्म किया धरना
Mar 10, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM














