-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Akshay Kumar Daughter Nitara Cyber Harassment Case Arrest Mumbai Police
अक्षय कुमार की बेटी से ऑनलाइन मांगी न्यूड फोटो, महाराष्ट्र साइबर सेल ने आरोपी को दबोचा! जानें पूरा मामला
- Written By: प्रिया जैस
Akshay Kumar: अक्षय कुमार की बेटी नितारा से जुड़े साइबर हैरसमेंट केस में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ADGP यशस्वी यादव ने आर.डी. नेशनल कॉलेज में इस बात की जानकारी दी। जानें क्या है पूरा मामला।

परिवार के साथ अक्षय कुमार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Daughter News: महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेटी नितारा से जुड़े साइबर हैरसमेंट केस में बड़ी कार्रवाई कई गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने की है।
इसी बीच, बच्चों और युवाओं को डिजिटल खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक खास सेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को साइबर और ऑनलाइन दुनिया में मौजूद जोखिमों जैसे फिशिंग, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया सिक्योरिटी और फाइनेंशियल फ्रॉड से बचने के तरीके समझाए गए।
अक्षय कुमार की बेटी से जुड़ा मामला
इस कार्यक्रम के दौरान यशस्वी यादव ने एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया। उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेटी से जुड़ा एक गंभीर मामला उनके साथ साझा किया था। उन्होंने बताया कि नितारा को ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को मामला सौंपा गया और जांच शुरू की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
यवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
भंडारा पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 3.06 लाख रुपए
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
इस जागरूकता सत्र में अक्षय कुमार का एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने पूरी घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी, जहां अनजान खिलाड़ियों के साथ बातचीत हो रही थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद एक व्यक्ति ने उससे उसकी पहचान पूछी और फिर अचानक अश्लील फोटो की मांग कर दी।
यह भी पढ़ें – Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
ब्लैकमेलिंग तक पहुंच जाती बात
अक्षय के मुताबिक, जैसे ही उनकी बेटी को स्थिति का अंदाजा हुआ, उसने तुरंत गेम बंद किया और अपनी मां ट्विंकल खन्ना को पूरी बात बताई। इस मामले पर अक्षय कुमार ने पुलिस की मदद ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों का अपने माता-पिता से खुलकर बात करना बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसे मामलों की शुरुआत अक्सर इसी तरह होती है और बाद में ब्लैकमेलिंग तक पहुंच जाती है।
अभिनेता अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि कई बार बच्चे झांसे में आकर गंभीर साइबर अपराधों का शिकार हो जाते हैं, जिसके परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि स्कूल स्तर पर साइबर सुरक्षा से जुड़ी शिक्षा को अनिवार्य किया जाए, ताकि बच्चे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।
Akshay kumar daughter nitara cyber harassment case arrest mumbai police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Aug 06, 2026 | 12:53 PMबार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
Aug 06, 2026 | 12:52 PMBreaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
Aug 06, 2026 | 12:47 PMनागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 12:45 PMJPSC Scam: DSP के लिए 1.2 करोड़, BDO 90 लाख? झारखंड विधानसभा में गूंजा नौकरियों का रेट चार्ट, बढ़ा बवाल
Aug 06, 2026 | 12:44 PMबालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
Aug 06, 2026 | 12:42 PMअमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














