मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Mumbai Paper Leak Case: मुंबई विश्वविद्यालय के टीवाईबीकॉम पेपर लीक मामले में एबीवीपी ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने सीआईडी जांच में देरी पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
- Written By: रूपम सिंह
मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai University Paper Leak Case: मुंबई विश्वविद्यालय के टीवाईबीकॉम अंतिम सेमेस्टर के कथित पेपर लीक मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने फोर्ट स्थित कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा विधान परिषद में सीआईडी जांच के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रबंधन परिषद ने इस दिशा में कार्रवाई नहीं की।
जांच टालने के आरोप, उठाए गंभीर सवाल
एबीवीपी ने सवाल उठाया कि जब सरकार जांच कराने के पक्ष में है, तो विश्वविद्यालय प्रशासन आखिर किसे संरक्षण देने की कोशिश कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मामले में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे दोषियों को लाभ मिल सकता है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, तत्काल सीआईडी जांच शुरू करने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है, लेकिन मुंबई विश्वविद्यालय के इस मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
यह भी पढ़ें:- नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
एबीवीपी मुंबई महानगर मंत्री प्रशांत माली ने कहा कि संगठन दोषियों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं मिलने देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पारदर्शी और निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की गई, तो एबीवीपी पूरे महाराष्ट्र में व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। संगठन ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करना और दोषियों को सजा दिलाना आवश्यक है।
