चिराग पासवान (सौजन्य- सोशल मीडिया)
मुंबई : महाराष्ट्र में चुनवी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। आज से महज दो दिनों बाद महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि महाराष्ट्र में डबल इंजन वाली सरकार बनी रहे।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी पर भी कटाक्ष किया औक कहा, “महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार पर लोगों का भरोसा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है। लोग चाहते हैं कि महाराष्ट्र में डबल इंजन वाली सरकार आने वाले दिनों में भी बनी रहे। लोगों ने इस बारे में मन बना लिया है। हम अपने गठबंधन के प्रति लोगों में उत्साह देख सकते हैं। विपक्ष ने लोगों को डराकर और झूठ बोलकर उनके वोट हासिल किए हैं। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’।”
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार 17 नवंबर को राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले नागपुर में रोड शो किया। पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि यहां के लोगों से उन्हें जो प्यार मिल रहा है, उससे साफ पता चलता है कि लोग महाराष्ट्र में फिर से महायुति की सरकार बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “यहां के लोगों का प्यार इस बात का सबूत है कि लोग महाराष्ट्र में फिर से महायुति की सरकार बनाना चाहते हैं।”
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है, जिसमें सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों ही मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में सत्ता हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है। बता दें कि महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं झारखंड विधानसभा की बात करें तो यहां 81 में बाकी के 38 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग होनी है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को ही घोषित किया जाएगा।
महाराष्ट्र की खबरों से अपडेट होने के लिए इस लिंक पर टैप करें!