- Hindi News »
- Maharashtra »
- Unauthorised Rapido Bike Taxis Running In Mumbai
रैपिडो को नहीं है किसी का डर, परिवहन मंत्री के निर्देशों की भी उड़ रही धज्जियां
मंत्री प्रताप सरनाईक के कड़े निर्देशों के बाद भी मुंबई में धड़्डले से अनधिकृत बाइक टैक्सी चलाई जा रहीं है। नवभारत ने रैपिडो के अधिकारी से इस बारे में बात की, लेकिन इस मामले पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
- Written By: सोनाली चावरे

रैपिडो बाइक टैक्सी
मुंबई: बीते दिनों परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के कड़े निर्देशों के बाद भी मुंबई में धड़्डले से अनधिकृत बाइक टैक्सी चलाई जा रहीं है। नवभारत टीम द्वारा पता लगाए जाने पर, यह बात सामने आई कि रैपिडो को किसी का भी डर नहीं है। चर्चगेट और सीएसएमटी को छोड़ कर पूरी मुंबई में रपिडों द्वारा यह सर्विस चलाई जा रही है। हालांकि ओला और उबर ने सर्विस बंद कर दी है। रैपिडो के अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध ली है।
क्या रैपिडो कानून से ऊपर है? उठ रहे कई सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (मौजूदा समय में एक्स) पर राहुल नाम के यूज़र ने लिखा कि ‘क्या रैपिडो कानून से ऊपर है? परिवहन मंत्रालय की चेतावनी के बावजूद, अवैध बाइक टैक्सी सेवा चालू है। ये मंत्रालय जैसे सरकारी क्षेत्रों में सेवा न दिखाकर नियमों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?’ तो वहीं राजेश नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाकी सभी कंपनियों ने बाइक टैक्सी सेवाएं बंद कर दी हैं, लेकिन रेपिडो की बाइक टैक्सियां अभी भी सड़कों पर दौड़ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
परिवहन मंत्री ने रंगे हाथों पकड़ा था राईडर
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एक रैपिडो बाइक को रंगे हाथों पकड़ा था, जो अवैध रूप से ऐप के माध्यम से यात्रियों की बुकिंग कर रहा था। उन्होंने मंत्रालय से दादर तक के लिए खुद ही एक राइड बुक की। हालांकि इसके लिए उन्होंने एक अलग नाम का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद यह कयास लगाया गया था कि जल्द ही अनधिकृत तरीके से चलने वाली इस सर्विस को रोका जाएगा।
1 अप्रैल से ही शुरू कर दी गई बाइक टैक्सी
नाम न बताने की शर्त पर एक राइडर ने नवभारत को बताया कि हमने 1 अप्रैल 2025 से बुकिंग लेना शुरू कर दिया है, जबकि आधिकारिक तौर एक अप्रैल तक महाराष्ट्र सरकार द्वारा जीआर भी नहीं निकाला गया था। राइडर ने बताया हमने बुकिंग ऐप के जरिये बुकिंग प्राप्त करना शुरू कर दिया है। कंपनी द्वारा कोई नए नियम के बारे में अवगत नहीं कराया गया है।
लाइसेंस लेना जरूरी
बता दें कि राज्य में यात्री परिवहन शुरू करने के लिए मोटर वाहन अधिनियम और मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइन 2020 के तहत लाइसेंस लेना जरूरी है। हालांकि इन कंपनियों ने बिना कोई वैध अनुमति लिए ऐप के जरिए बाइक टैक्सी सेवाएं शुरू कर दी थी। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार यात्री परिवहन के लिए निजी वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर दंडात्मक कार्रवाई होती है। हालाँकि आरटीओ ने देरी से ही सही पर इस संबंध में नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाई शुरू कर दी है।
Unauthorised rapido bike taxis running in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














