-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ulhasnagar Man Arrested For Marrying With Fake Hindu Identity And Forcing Conversion
उल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
- Written By: अनिल सिंह
Ulhasnagar Forced Conversion Case Imran Sheikh Arrest: उल्हासनगर में फर्जी हिंदू नाम से शादी कर महिला को बिहार में हिजाब पहनने और गोमांस खाने पर मजबूर करने वाला इमरान शेख गिरफ्तार।

लव जिहाद मामला उल्हासनगर (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Ulhasnagar Forced Conversion: मुंबई से सटे उल्हासनगर शहर में धोखे से धर्म परिवर्तन और घरेलू हिंसा का यह हैरान करने वाला मामला सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। पीड़िता के अनुसार, कुछ साल पहले उसकी मुलाकात ‘विजय वर्मा’ नाम के एक युवक से हुई थी। विजय ने उससे प्यार का नाटक किया और अपनी जालसाजी में फंसाकर उससे शादी कर ली। शादी के शुरुआती दिनों तक सब कुछ ठीक रहा और इस दौरान दोनों के तीन बच्चे भी हुए। लेकिन असली प्रताड़ना तब शुरू हुई जब आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बिहार स्थित अपने पैतृक गांव चला गया।
बिहार पहुंचने के बाद पीड़िता के सामने यह चौंकाने वाला सच आया कि उसका पति ‘विजय वर्मा’ नहीं, बल्कि ‘इमराख शेख’ है। पहचान उजागर होने के बाद इमरान और उसके परिवार ने महिला पर अपनी धार्मिक पहचान छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जबरन बुर्का और हिजाब पहनने के लिए विवश किया जाता था। इतना ही नहीं, उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उसे जबरदस्ती गोमांस खिलाया गया और ऐसा न करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती थी। पति के परिवार वालों पर महिला के साथ छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप है।
दूसरी शादी के बाद घर से निकाला, मायके में भी दी धमकी
हिंदू महिला के मुताबिक, इस भयानक उत्पीड़न के बीच इमरान शेख ने उसे बिना बताए दूसरी शादी कर ली। नई पत्नी के घर आते ही इमरान और उसके घरवालों ने पीड़िता को तीन बच्चों के साथ घर से बेघर कर दिया। लाचार होकर महिला उल्हासनगर में अपनी मां के घर आकर रहने लगी। लेकिन यहां आने के बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। आरोपी और उसके साथी महिला के मायके आकर उसके साथ गाली-गलौज, तोड़फोड़ और लगातार मानसिक उत्पीड़न करते रहे, जिसके बाद आखिरकार पीड़िता ने पुलिस की शरण लेने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
जेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
मौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
ठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
ये भी पढ़ें- भंडारा में रिश्तों का कत्ल: नाबालिग रिश्तेदार को जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो परिवार को भेजा
सेंट्रल पुलिस ने मकोका और संबंधित धाराओं में की कार्रवाई
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर अवताडे ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इमरान शेख, उसके सहयोगी सलमान शेख और एक अन्य कानून का उल्लंघन करने वाले किशोर (नाबालिग) को धर दबोचा है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा की विभिन्न सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इलाके में सतर्कता, पुलिस कर रही है गहन जांच
इस घटना के सामने आने के बाद उल्हासनगर के कुछ स्थानीय संगठनों ने नाराजगी व्यक्त की है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर अवताडे ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इमरान शेख ने किसी संगठित गिरोह के तहत इस तरह की धोखाधड़ी की थी या इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं। फिलहाल शहर में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Ulhasnagar man arrested for marrying with fake hindu identity and forcing conversion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














