- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ting Thornless Cacti In Masod A Permanent Solution To The Fodder Crisisamravati Plan In Drought Affected Areas
अमरावती: मासोद में बिना कांटों वाले कैक्टस का रोपण, सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए चारा संकट का स्थायी समाधान
Amravati News: मासोद ग्राम पंचायत में सामाजिक वनीकरण विभाग ने बिना कांटों वाले चारा कैक्टस का रोपण किया। यह सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पशु चारा, जल जरूरत और ग्रामीण आय बढ़ाने की पहल है।
- Written By: रूपम सिंह

अमरावती के मासोद में वनीकरण विभाग की ओर से बिना कांटों वाले कैक्टस का रोपण (सोर्स: नवभारत)
Amravati Social Forestry Department: अमरावती जिले के ग्राम पंचायत मासोद स्थित डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर रोपवाटिका में सामाजिक वनीकरण विभाग की ओर से बिना कांटों वाले ‘कैक्टस’ (निवडुंग) की चारा उपयोगी प्रजाति का रोपण किया गया। राजमाता जिजाऊ मासाहेब एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर इस अभिनव उपक्रम को अंजाम दिया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य पशुधन के लिए चारा कमी को दूर करना और पड़ी हुई भूमि का उचित उपयोग करना है। इस अवसर पर विभागीय आयुक्त कार्यालय के अधीक्षक कृषि अधिकारी नीलेश ठोंबरे, पशु चिकित्सा अधिकारी, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भालचंद्र गावंडे, प्रवीण गुल्हाने सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
3 किलो से 3.38 स्क्वेयर फीट लेदर तैयार
विशेष रूप से यह भी बताया गया कि अमरावती जिले 3 किलो कैक्टस से लगभग 3.38 स्क्वेयर फीट लेदर तैयार किया जा सकता है, जिसका उपयोग जूते, चप्पल और बैग बनाने में किया जाता है। इस प्रकार कैक्टस न केवल चारा संकट का समाधान है, बल्कि रोजगार और आय के नए अवसर भी उपलब्ध करा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में फिल्म कलाकारों के लिए बनेंगे अलग लेबर नियम, सामाजिक सुरक्षा और वेतन पर फोकस
नासिक: कुंभ तैयारी को ध्यान में रखकर 642 करोड़ अतिरिक्त मांग, सीएम की बैठक में प्रस्ताव
नागपुर का ‘रेत सिंडिकेट’: 80 करोड़ डकार गया कारोबारी, फिर भी रेड कार्पेट बिछाए बैठे हैं खनन अधिकारी!
नासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
यह भी पढ़ें: अमरावती मनपा चुनाव में मतदाताओं को जोड़ने के लिए नई पहल, पिंक-थीमैटिक बूथ तैयार
चारे की समस्या का समाधान
उन्होंने कहा कि यह केवल एक पौधारोपण नहीं, बल्कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के लिए एक वरदान है । जहां कुछ भी उगाना संभव नहीं होता, वहां पड़ी भूमि पर कैक्टस लगाकर पशुओं के चारे की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है। कैक्टस में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण पशुओं की पानी की जरूरत भी आंशिक रूप से पूरी होती है। प्रत्येक गांव में इस प्रजाति की खेती करना समय की मांग है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कम पानी में भी तेजी से बढ़ोतरी
बिना कांटों वाला कैक्टस अत्यंत कम पानी में, पहाड़ी क्षेत्रों और खराब भूमि पर भी तेजी से बढ़ने वाली प्रजाति है, जहां अन्य फसलें या फलदार पेड़ नहीं पनप पाते यह पौधा भूजल स्तर बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है। महाराष्ट्र में गर्मियों के दौरान महसूस होने वाली चारा कमी को दूर करने के लिए बिना कांटों वाला कैक्टस एक क्रांतिकारी वनस्पति साबित हो सकता है।
Ting thornless cacti in masod a permanent solution to the fodder crisisamravati plan in drought affected areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘…तो क्या निष्पक्ष जांच हो पाएगी?’ संजय राउत ने अजित पवार की मौत के सवालों को लेकर बीजेपी पर किया हल्लाबोल
Feb 12, 2026 | 12:16 PMराजपाल यादव केस में केआरके का बड़ा दावा, बोले- 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है फिर लोन क्यों नहीं चुका रहे?
Feb 12, 2026 | 12:15 PMइलेक्ट्रिक कार से क्यों आती है हल्की गुनगुनाहट की आवाज? जानिए इसी खराबी का तो नहीं है सकेंत
Feb 12, 2026 | 12:10 PM1AC में विदेशी व्लॉगर को मिला ‘अतिथि देवो भव:’ का असली अनुभव, वीडियो हुआ वायरल
Feb 12, 2026 | 12:10 PMमहाराष्ट्र में फिल्म कलाकारों के लिए बनेंगे अलग लेबर नियम, सामाजिक सुरक्षा और वेतन पर फोकस
Feb 12, 2026 | 12:05 PMमहाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट
Feb 12, 2026 | 12:05 PMनासिक: कुंभ तैयारी को ध्यान में रखकर 642 करोड़ अतिरिक्त मांग, सीएम की बैठक में प्रस्ताव
Feb 12, 2026 | 12:04 PMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM












