Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gondia News: गोंदिया के 65 गांवों को 1 अप्रेल से नहीं मिलेगा पानी! सरकार के इस फैसले ने खड़ा कर दिया संकट

गाेंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के रामपुरी, अर्जुनी मोरगांव, खांबी और शिरेगांव इन चार क्षेत्रीय जलापूर्ति योजनाओं का अनुदान बंद कर दिया गया है। इससे जिले के कई गावों में जलसंकट की आशंका जताई जा रही है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 16, 2025 | 09:20 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

गोंदिया: गाेंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के रामपुरी, अर्जुनी मोरगांव, खांबी और शिरेगांव इन चार क्षेत्रीय जलापूर्ति योजनाओं का अनुदान बंद कर दिया गया है। जिससे 1 अप्रैल 2025 से इन योजनाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है। पिछले 12 वर्षों से इन योजनाओं के माध्यम से 65 गांवों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। योजना संचालकों का कहना है कि सरकार द्वारा अनुदान न मिलने के कारण ये योजनाएं गंभीर वित्तीय संकट में आ गई हैं और इन्हें जारी रखना संभव नहीं है।

इन जलापूर्ति योजनाओं का बढ़ता खर्च एक गंभीर समस्या बन गई है। श्रमिकों का वेतन, रसायनों की लागत, बिजली बिल और रखरखाव का खर्च तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से इन योजनाओं का अनुदान बंद कर दिया था। जिससे ये योजनाएं हर साल 4 से 5 लाख रुपए के घाटे में जा रही हैं।

जिला परिषद ने बार-बार सरकार से अनुदान की मांग की, लेकिन अब तक कोई सहायता नहीं मिली। इसलिए, योजना संचालकों ने जलापूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है।

संस्था व ग्रामीणों का एकमत निर्णय

16 मार्च को नवेगांवबांध स्थित ग्रीन पार्क होटल में इस मुद्दे पर एक सभा आयोजित की गई। इसमें चारों योजनाओं से जुड़े गांवों के सरपंच, संस्था के संचालक और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि सरकार 1 अप्रैल 2025 से पहले अनुदान मंजूर नहीं करती, तो जलापूर्ति योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा।

गांववासियों में चिंता का माहौल

इस निर्णय के कारण 65 गांवों के नागरिकों में भारी चिंता व्याप्त है। जलापूर्ति बंद होने से आगामी गर्मियों में गंभीर जलसंकट उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकार ने तत्काल ध्यान नहीं दिया और अनुदान मंजूर नहीं किया, तो उन्हें पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

गर्मियों में बढ़ती जलसंकट की समस्या

गर्मियों के मौसम में जलस्तर पहले ही काफी गिर जाता है। जिससे कई गांवों में जलसंकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में यदि जलापूर्ति योजनाएं बंद हो जाती हैं, तो हजारों ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा। जलस्रोतों के सूखने से स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ेगा, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। इसलिए, ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दे और जलापूर्ति योजनाओं के लिए अनुदान प्रदान करे, ताकि भीषण गर्मी के दौरान जल संकट से बचा जा सके।

There is a possibility of water supply being stopped in 65 villages of gondia from 1 april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 09:20 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • Water Crisis

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे थेरगांव में बड़ा एक्शन: पर्यावरण नियम तोड़ने पर बिल्डर पर NGT ने ठोका 2.55 करोड़ का जुर्माना

2

चुनावी मौसम में खुला नेताओं का पर्स, पुणे के गणेश मंडलों को मिले 1 लाख तक के डोनेशन

3

पूरी तरह बदल जाएगी मुंबई लोकल की तस्वीर, चलेंगी AC वंदे मेट्रो, MRVC ने उठाया बड़ा कदम 

4

पुणे विसर्जन में खास मोमेंट: डिप्टी CM अजित पवार ने उठाया ढोल, जनता संग गूंजे “जय गणेशा” के नारे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.