Vasai Virar MNC Election: महायुति में सीट बंटवारा तय, भाजपा को 91 सीटें
Thane News: वसई-विरार मनपा चुनाव से पहले महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। 115 में से 91 सीटों पर भाजपा और 24 सीटों पर शिवसेना (शिंदे गुट) चुनाव लड़ेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Vasai Virar News In Hindi: वसई-विरार मनपा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच चला आ रहा सीट बंटवारे का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। लंबी खींचतान, बंद कमरे की बैठकों और शीर्ष स्तर की चर्चाओं के बाद महायुति में बड़ा फैसला हुआ है।
115 में से 91 सीटें भाजपा और 24 सीटें शिवसेना (शिंदे गुट) को देने पर अंतिम मुहर लग गई है। इस ऐलान के साथ ही वसई-विरार की सियासत में नया मोड़ आ गया है। पालघर जिले में हाल ही में हुए नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और शिंदे गुट की ताकत लगभग बराबर नजर आई।
चार नगर परिषदों में से दो पर भाजपा और दो नगर परिषदों पर शिंदे गुट की जीत ने यह साफ कर दिया कि दोनों दल जमीनी स्तर पर मजबूत हैं। इसी शक्ति संतुलन के चलते वसई-विरार मनपा चुनाव में सीट बंटवारा सबसे बड़ा मुद्दा बन गया था।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर
Weather Update: ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
शिंदे आवास पर हुई थी 5 घंटे मैराथन बैठक
मुंबई महानगर क्षेत्र की महापालिका चुनावों को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित निवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के साथ करीब 5 घंटे तक चली मैराथन बैठक में सीट बंटवारे पर गहन चर्चा हुई थी।
इसके बाद वसई-विरार में महायुति की औपचारिक घोषणा की गई, लेकिन स्थानीय स्तर पर सहमति बनना बाकी था। गुरुवार को नालासोपारा में हुई निर्णायक बैठक में शिवसेना उपनेता रविंद्र फाटक, भाजपा चुनाव प्रभारी विधायक राजन नाईक, विधायक स्नेहा दुबे-पंडित, विलास तरे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, नीलेश तेंडोलकर, सुदेश चौधरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: नए साल पर पनवेल के फार्महाउस हाउसफुल, देसी मुर्गे के दाम उछले
बैठक में एकनाथ शिंदे-रविंद्र चव्हाण से फोन पर बात
बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से फोन पर सीधी बातचीत भी हुई। बैठक के बाद शिवसेना उपनेता रविंद्र फाटक ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 115 में से 91 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 24 सीटों पर शिवसेना (शिंदे गुट) चुनाव लड़ेगी, फाटक ने यह भी साफ किया कि, शुक्रवार से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे चुनावी रणभेरी औपचारिक रूथ से बज उठेगी। सीट बंटवारे का उलझन सुलझाते ही भाजपा शिंदे सेना की महायुति अब पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। दोनों दलों के नेताओं में उत्साह है, वसई-विरार में अब सीधी टक्कर और हाई वोल्टेज चुनावी माहौल तय माना जा रहा है।
