नासिक के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई उड़ान, ओझर विमानतल विस्तार का सीएम फडणवीस ने किया भूमिपूजन
Nashik Airport Expansion: ओझर विमानतल के विस्तार कार्य के भूमिपूजन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इससे नासिक के औद्योगिक, कृषि और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Industrial Development (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Airport News: ओझर हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन के निर्माण और विस्तार कार्य के भूमिपूजन के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि, “हवाई यात्रा अब केवल विलासिता नहीं, बल्कि समय की मांग और एक आवश्यक जरूरत बन गई है।
ओझर विमानतल के विस्तार से नासिक के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी और यह जिला औद्योगिक क्षेत्र में एक नई लंबी छलांग लगाएगा।” इस अवसर पर कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, दादाजी भुसे, शिवेंद्रसिंहराजे भोसले सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित थे।
विस्तार कार्य का भूमिपूजन
महाराष्ट्र बुनियादी ढांचा विकास निगम (एमएसआईडीसी) द्वारा साकार किए जा रहे इस विस्तार कार्य के भूमिपूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘उड़ान’ योजना के कारण अब सामान्य नागरिक भी हवाई यात्रा कर पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
अशोक खरात मामले में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, ईडी जांच से तीन मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार!
Nashik Fuel Crisis: नासिक के पेट्रोल पंपों पर लगा ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, मनमाड डिपो से आपूर्ति ठप
Navi Mumbai Airport का नाम ‘दीबा पाटिल’ रखने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, सरकार के पाले में आई गेंद
नासिक विमानतल का विस्तार आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में 8 से 10 गुना वृद्धि होने की संभावना है, जिसके लिए आधुनिक विमानतल जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि नासिक एक कृषि प्रधान जिला है और हवाई अड्डे के विस्तार से फल, सब्जी और अन्य कृषि उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
विकास का नया ‘ग्रोथ इंजन’
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दावोस दौरे के दौरान नासिक के लिए 13,000 करोड़ रुपये के निवेश के समझौते हुए हैं, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
ये भी पढ़े: Mumbai News: संघ के 100वें साल की बदलती तस्वीर, कार्यक्रम में सितारों की शिरकत
ओझर हवाई अड्डा कार्गो परिवहन के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर
विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम ने बताया कि ओझर हवाई अड्डा वर्तमान में कार्गो परिवहन के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर है। कुंभ मेले के लिए जिले में लगभग 30,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नासिक का ‘परिक्रमा मार्ग’ जिले के लिए ‘ग्रोथ इंजन’ साबित होगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने कहा कि इस विस्तार के बाद नासिक का संपर्क सीधे 22 अन्य जिलों से जुड़ जाएगा, जो पर्यटन और व्यापार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
