Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

व्यापारी महापंचायत के सम्मान समारोह में उल्हासनगर की समस्याओं पर मंथन, पप्पू कालानी ने पलायन पर जताई चिंता

Traders Mahapanchayat Event: उल्हासनगर में आयोजित व्यापारी महापंचायत के सम्मान समारोह में शहर से हो रहे पलायन, विकास कार्यों और डंपिंग ग्राउंड हटाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 11, 2026 | 08:18 PM

Sindhi community Ulhasnagar (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sindhi Community Ulhasnagar: उल्हासनगर शहर से बड़े पैमाने पर हो रहे पलायन को लेकर स्थानीय सिंधी समाज के नेता चिंतित हैं। इसे रोकने के लिए समाज के कुछ प्रमुख लोगों ने प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। मंगलवार देर शाम कैंप क्रमांक 5 में आयोजित व्यापारी महापंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक पप्पू कालानी ने भी इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सिंधी समाज के लोगों के शहर से हो रहे पलायन को रोकने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सिंधी समाज के लोग उल्हासनगर छोड़कर कल्याण, शहाड और अंबरनाथ में बस रहे हैं। हम सभी को मिलकर इस पलायन को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि अब अपने लोगों को जाने नहीं देंगे और जो लोग शहर छोड़कर जा चुके हैं, उन्हें वापस बुलाने का प्रयास जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। पप्पू कालानी ने जोर देकर कहा कि शहर को सुंदर और सुविधाजनक बनाने के बाद ही पलायन को रोका जा सकता है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ काम करना होगा।

डंपिंग ग्राउंड हस्तांतरण का मुद्दा उठा, महापौर ने 90 दिनों में हटाने का दिया आश्वासन

गौरतलब है कि उल्हासनगर की पहचान लघु उद्योग नगरी और सिंधी भाषी बहुल शहर के रूप में की जाती है। शहर में बुनियादी समस्याओं के कारण सिंधी समाज के कई लोग बड़ी संख्या में आसपास के शहरों में अपना घर खरीदकर बस रहे हैं, जिससे समाज के वरिष्ठ लोग चिंतित हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती जिला प्रशासन की बड़ी पहल: 545 गांवों के जल संकट से निपटने के लिए 19 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर

नासिक विकास के लिए 642 करोड़ की अतिरिक्त निधि, मुख्यमंत्री जिला वार्षिक योजना के प्रारूप आराखड़े पर पॉजिटिव

‘सच बाहर आया तो कई लोग फंसेंगे’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर केबिन क्रू पिंकी माली के पिता का विस्फोटक बयान

Thane News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, एमबीएमसी में विशेष जनगणना प्रकोष्ठ की स्थापना

साई लख जीवन घोट गौशाला में व्यापारी महापंचायत के अध्यक्ष महेश मूलचंदानी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में कैंप 4 और 5 के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर अश्विनी निकम और उपमहापौर अमर लुंड का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पप्पू कालानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया, नगरसेवक अरुण आशान, शेरी लुंड, प्रदीप रामचंदानी, मीना सोंडे, कमलेश निकम, मनोज लासी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित सालवे सहित बड़ी संख्या में नगरसेवक और व्यापारी उपस्थित रहे।

पूरी टीम तत्परता से करेगी काम

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया, प्रदीप रामचंदानी और शेरी लुंड ने व्यापारियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके साथ हमेशा खड़े रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अश्विनी निकम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि कैंप नंबर 5 स्थित अवैध डंपिंग की समस्या से वे अवगत हैं और उससे हो रही परेशानियों का समाधान अगले 90 दिनों के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के माध्यम से डंपिंग को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए महापौर, उपमहापौर और उनकी पूरी टीम तत्परता से काम करेगी।

ये भी पढ़े: Thane News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, एमबीएमसी में विशेष जनगणना प्रकोष्ठ की स्थापना

इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखे, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। आयोजन का नेतृत्व व्यापारी महापंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश मूलचंदानी ने किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी महापंचायत शहर के व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेगी। कार्यक्रम का संचालन सिंधु शर्मा ने किया।

Ulhasnagar traders meet pappu kalani migration issue dumping ground 90 days assurance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 08:18 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Thane
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.