नासिक विकास के लिए 642 करोड़ की अतिरिक्त निधि, मुख्यमंत्री जिला वार्षिक योजना के प्रारूप आराखड़े पर पॉजिटिव
Nashik Development Plan: नासिक जिले के विकास के लिए वर्ष 2026-27 की जिला वार्षिक योजना में 642 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि की मांग की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
District Annual Plan 2026-27 (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Budget Allocation: मुख्यमंत्री एवं वित्त व नियोजन मंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार, 11 फरवरी को जिला वार्षिक योजना (सामान्य) वर्ष 2026-27 के प्रारूप आराखड़े को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नासिक जिले के विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सीमा के अतिरिक्त 642 करोड़ रुपये की मांग की गई।
बजट का आवंटन और निर्देश
वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने नासिक जिले हेतु 691.90 करोड़ रुपये की प्रारंभिक वित्तीय सीमा तय की है। प्रस्तावित आराखड़े के अनुसार, कोर (गाभा) क्षेत्र के लिए 464.10 करोड़ रुपये, गैर-कोर क्षेत्र के लिए 176.65 करोड़ रुपये और अन्य क्षेत्रों के लिए 51.15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुल स्वीकृत निधि का 25 प्रतिशत हिस्सा जिला विकास योजना (DDP) के कार्यों पर खर्च किया जाए।
अतिरिक्त निधि की मांग पर मुख्यमंत्री का रुख
आगामी कुंभ मेले और जनप्रतिनिधियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर ने विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के लिए 642 करोड़ रुपये की अतिरिक्त निधि की पुरजोर मांग की। इस मांग में सड़कों का विकास, अस्पतालों के उपकरण, स्कूलों का बुनियादी ढांचा, पर्यटन स्थलों का विकास और पुलिस प्रशासन के लिए सीसीटीवी प्रणाली जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, संरक्षण पर भी जोर: मिशन ग्रीन मानसून के पांचवें चरण में नासिक वासियों का दिखा उत्साह
PMPML की बदहाल व्यवस्था पर मनपा में हंगामा, पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे बोलीं- किसी की निजी संस्था नहीं
पुणे के 61,900 किसानों को बड़ी राहत, 533 करोड़ रुपये की कर्जमाफी प्रक्रिया शुरू
ये भी पढ़े: अमरावती की वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी अब तक अनसुलझी, एलसीबी को भी नहीं मिली सफलता, लूटपाट की आशंका
बैठक में उपस्थित गणमान्य
इस उच्चस्तरीय बैठक में मंत्री दादा भुसे, मंत्री छगन भुजबल, विधायक राहुल ढिकले, विधायक देवयानी फरांदे, सीमा हिरे और दिलीप बनकर उपस्थित थे। प्रशासनिक स्तर पर विभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम, जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद, सीईओ ओमकार पवार और जिला नियोजन अधिकारी विजय शिंदे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
