ठाणे में उल्हासनगर गारमेंट फेयर 3.0 के समापन दिवस पर उद्योग मंत्री संजय सावकरे ने किया दौरा
Ulhasnagar Garment Fair 3.0 के समापन पर उद्योग मंत्री संजय सावकरे ने दौरा कर स्थानीय वस्त्र उद्योग की सराहना की। आयोजन को व्यापार, निवेश और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
उल्हासनगर गारमेंट फेयर 3.0 (फोटो नवभारत)
Ulhasnagar Garment Fair 3.0 Sanjay Savkare Visit: शहर के प्रतिष्ठित उल्हासनगर गारमेंट फेयर UGF- 3 के समापन दिवस पर महाराष्ट्र के वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकरे ने मेले का दौरा कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वधर्या, सिंधू शर्मा, विनोद माखीजा सहित उद्योग एवं व्यापार जगत की अनेक गणमान्य हस्तियां तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
मंत्री संजय सावकरे ने की सराहना
वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकरे ने गारमेंट फेयर में प्रदर्शित आधुनिक परिधानों, नवीनतम फैशन डिजाइनों और स्थानीय उद्यमियों के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि उल्हासनगर का गारमेंट उद्योग महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर
लाडकी बहिन योजना में 3500 करोड़ का महाघोटाला! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- 1 करोड़ अपात्र लोग ले रहे फायदा
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
Wardha News: पर्यावरण संरक्षण के लिए गोदावरी अर्बन ने दिए 25 पौधे, हरित अभियान को मिला बल
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे। इस अवसर पर विधायक कुमार आयलानी ने कहा कि उल्हासनगर गारमेंट फेयर शहर के वस्त्र उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार उद्योगों के विकास और व्यापारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यह भी पढ़ेः- संभाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में 1,239 ऑटो रिक्शाओं पर की कार्रवाई, 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
मेले में कई राज्यों से जुटे लोग
मेले के समापन दिवस पर देशभर के विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों, खरीदारों, वितरकों और वस्त्र उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने आधुनिक फैशन ट्रेंड, नवीनतम परिधान संग्रह और उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्र उत्पादों का अवलोकन किया तथा नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने के साथ भविष्य की साझेदारियों पर भी चर्चा की।
प्रदर्शनी ने स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर के खरीदारों के सामने प्रस्तुत करने का प्रभावी मंच प्रदान किया। समापन समारोह में महाराष्ट्र के वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकरे, विधायक कुमार आयलानी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रतिभागियों और व्यापारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय उद्योग को नई पहचान देने के साथ व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं। अतिथियों ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उल्हासनगर गारमेंट फेयर और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप में आयोजित होगा तथा शहर के गारमेंट उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।
