लाडकी बहिन योजना में 3500 करोड़ का महाघोटाला! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- 1 करोड़ अपात्र लोग ले रहे फायदा
Ladki Bahin Yojana: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने लाडकी बहिन योजना में 3500 करोड़ की अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 30 हजार पुरुषों समेत एक करोड़ अपात्र लोग इसका लाभ ले रहे हैं।
- Written By: आकाश मसने
कावेसर तालाब
Sanjay Raut On Ladki Bahin Yojana Scam: महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर एक बार फिर सियासी भूचाल आ गया है। इस योजना में 92 लाख महिलाओं के नाम काटे जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राउत ने दावा किया कि लाडकी बहिन योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और अनियमितता चल रही है, जिससे सरकारी खजाने को भारी चपत लग रही है।
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को लाडकी बहिन योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि करीब एक करोड़ अपात्र लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिसमें 30 हजार पुरुष भी शामिल हैं। हजारों की संख्या में सरकारी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना में 3500 करोड़ का फर्जीवाड़ा हो रहा है। अफसोस की बात है कि सरकार को इस बारे में खबर तक नहीं है।
नेताओं की संपत्ति कुर्क करे सरकार, वरना जाएंगे कोर्ट: राउत
संजय राउत के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार को इसका भुगतान अपनी जेब से करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल लोगों की निजी संपत्तियों को कुर्क करके लाडकी बहिन योजना में हुई गड़बड़ी का भुगतान किया जाना चाहिए। अगर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया, तो आज हम हर हाल में सरकार को इस बारे में लीगल नोटिस भेजेंगे। अगर इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया, तो हम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर
ठाणे में उल्हासनगर गारमेंट फेयर 3.0 के समापन दिवस पर उद्योग मंत्री संजय सावकरे ने किया दौरा
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
Wardha News: पर्यावरण संरक्षण के लिए गोदावरी अर्बन ने दिए 25 पौधे, हरित अभियान को मिला बल
संजय राउत ने भाजपा के हवन कार्यक्रम पर कसा तंज
इसके अलावा, उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी के हवन कार्यक्रम को लेकर भी तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा को हवन करने को इसलिए मजबूर हुई है, क्योंकि ये लोग चोरी में शामिल हैं। हवन जैसे कार्यक्रम का आयोजन करके अपने पापों से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- ठाणे बैनर हादसे से हिला प्रशासन! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सख्त आदेश, रातों-रात हटाए जा रहे अवैध होर्डिंग्स
संजय राउत ने दावा किया कि मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि भाजपा का पूरा परिवार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में शामिल है। आरएसएस ने माफी मांगी और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके इतर, हम लोग मौजूदा समय में राम रक्षा आंदोलन कर रहे हैं। अब भाजपा ने हमारे इसी आंदोलन का विरोध करने के लिए हवन करने का मन बनाया है, क्योंकि ये सभी लोग चोर हैं और चढ़ावा चोरी मामले में शामिल भी रहे हैं। इन लोगों ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि ये चोरी का समर्थन कर रहे हैं।
