उल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता
Ulhasnagar Christian Meeting News: उल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता सामाजिक संघटना (CESS) की ओर से ‘क्रिश्चियन एकता संवाद सभा’ का आयोजन किया जिसमें पास्टर, चर्च लीडर और समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ulhasnagar Christian Meeting (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Christian Ekta Samvad Sabha News: क्रिश्चियन एकता सामाजिक संघटना (सीईएसएस) के माध्यम से सोमवार को उल्हासनगर में ‘क्रिश्चियन एकता संवाद सभा’ का आयोजन किया गया था, यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण सभा में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पास्टर, फादर, चर्च लीडर, समाज प्रतिनिधि एवं ईसाई समाज के नागरिक उपस्थित रहे। सभा का उद्देश्य समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक सीधे पहुंचाना तथा समाज में एकता, न्याय और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता निर्माण करना था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यांक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) चेतन डेडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित समाज प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक समाज के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं अन्याय संबंधी विषय लिखित रूप में आयोग को प्रस्तुत करें।
महाराष्ट्र के पास्टर और चर्च लीडर उल्हासनगर में हुए एकजुट
आयोग को प्राप्त अधिकारों के अंतर्गत प्रत्येक शिकायत पर सुनवाई कर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सभा में महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से आए समाज प्रतिनिधियों ने धार्मिक स्वतंत्रता, चर्च से संबंधित प्रशासनिक समस्याएं, सामाजिक भेदभाव, दबाव, सताव, पुलिस प्रशासन से जुड़े विषय, कब्रिस्तान, प्रमाणपत्र, अल्पसंख्यक अधिकार एवं अन्य सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उपस्थित लोगों ने इस पहल को समाज के लिए एक ऐतिहासिक एवं सकारात्मक कदम बताया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का नया रिकॉर्ड: शरद पवार को पछाड़ बने तीसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले CM
नागपुर: मानकापुर मर्डर मिस्ट्री में उलटफेर; जिस दामाद ने कबूला था कत्ल, CCTV फुटेज ने उसे बेगुनाह साबित किया
Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
नागपुर: कोयला घोटाले में CBI की एफआईआर, वेस्ट कोयले के खेल में घिरे रेलवे अधिकारी
समाज में एकता और अधिकारों पर जोर
इस अवसर पर मौलाना आजाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल के जिला व्यवस्थापक ने भी उपस्थित रहकर अल्पसंख्यक समाज को शिक्षा एवं व्यवसाय लोन के लिए उपलब्ध योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए शैक्षणिक ऋण प्राप्त कर सकते हैं तथा छोटे एवं मध्यम व्यवसाय शुरू करने अथवा विस्तार करने के लिए व्यवसायिक ऋण योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी समाज के लोगों को दी गई, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
एकता ही सबसे बड़ी ताकत
इस अवसर पर क्रिश्चियन एकता सामाजिक संघटना के नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू भाई राठोड ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कई वर्षों से समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। समाज पर कहीं भी अन्याय, दबाव अथवा अत्याचार होता है तो संगठन सदैव पीड़ितों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि समाज को जाति, पंथ और चर्च की सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता है। आज समय की मांग है कि ईसाई समाज एक मंच पर आकर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आवाज उठाए, एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में चेतन डेडिया ने अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को सुनते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सभा में धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक भेदभाव, अल्पसंख्यक अधिकार, शिक्षा और व्यवसाय लोन योजनाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
