Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई

Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर में अंतरराज्यीय किडनी तस्करी मामले की जांच कर रही SIT ने मुख्य सरगना डॉ. कृष्णा की क्रेटा कार और 11.50 लाख नकद जब्त किए हैं। 20 जुलाई को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 14, 2026 | 07:37 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- AI)

Follow Us
Follow Us:

Interstate Kidney Smuggling Racket Case: राज्यभर में सनसनी फैलाने वाले अंतरराज्यीय किडनी तस्करी मामले की जांच में विशेष जांच दल (एसआईटी) को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश चंद्रपुर पुलिस ने ही किया था, जिसकी जांच में सामने आया है कि इस मामले के मुख्य सरगना एवं एजेंट डॉ. कृष्णा उर्फ रामकृष्ण मल्लेशम सुंचू ने अवैध किडनी कारोबार से भारी संपत्ति अर्जित की थी। इसी कड़ी में SIT ने उसकी हुंडई क्रेटा कार और 11 लाख 50 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।

पीड़ितों को लाने-ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल

जांच के अनुसार, डॉ. कृष्णा गरीब और जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रलोभन या लालच देकर किडनी बेचने के लिए तैयार करता था। प्रत्येक सौदे से उसे मोटा कमीशन मिलता था। इसी अवैध कमाई से उसने वर्ष 2024 में एमएच-13-ईके-8578 नंबर की हुंडई क्रेटा कार नकद राशि देकर खरीदी थी। जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ितों को विभिन्न स्थानों पर लाने-ले जाने के लिए इसी वाहन का उपयोग किया जाता था। यह वाहन उसके भाई के इस्तेमाल में होने की जानकारी मिलने पर एसआईटी ने उसे जब्त कर लिया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अवैध कमाई को छिपाने के लिए डॉ. कृष्णा अपने भाई के माध्यम से आर्थिक लेन-देन करता था। उसके भाई के पास भेजे गए 11 लाख 50 हजार रुपये नकद भी चंद्रपुर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी तथा एसआईटी प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: मानकापुर मर्डर मिस्ट्री में उलटफेर; जिस दामाद ने कबूला था कत्ल, CCTV फुटेज ने उसे बेगुनाह साबित किया

नागपुर: कोयला घोटाले में CBI की एफआईआर, वेस्ट कोयले के खेल में घिरे रेलवे अधिकारी

नागपुर में FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर 3 नामचीन रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस रद्द, जानिए वजह

Maharashtra Weather: आज उमस और गर्मी के बीच 9 जिलों में बारिश की वापसी, जानें आपके जिले का मौसम

यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर जिले ने पेश की मिसाल, सत्र 2026-27 में 94 हजार से अधिक छात्रों को समय पर बांटे स्कूल यूनिफॉर्म

जमानत याचिका पर सुनवाई 20 को

किडनी रैकेट के मुख्य एजेंट डॉ. कृष्णा उर्फ रामकृष्ण मल्लेशम सुंचू तथा अवैध प्रत्यारोपण सर्जरी करने के आरोपी दिल्ली निवासी डॉ. रविंद्रपाल सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित स्टार किन्स अस्पताल में अवैध सर्जरी किए जाने का आरोप है।

अस्पताल के संचालक डॉ. राजरत्नम गोविंदसामी अभी भी फरार हैं और SIT की टीम तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों में उनकी तलाश कर रही है। इस बीच, डॉ. कृष्णा द्वारा नागपुर खंडपीठ में दायर जमानत याचिका पर 20 जुलाई 2026 को सुनवाई होगी।

 

Kidney smuggling racket sit seizes cash creta car chandrapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 07:37 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.