-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ulhasnagar Central Hospital Development Medicine Shortage Solutions Mla Aylani
उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में होंगे बड़े बदलाव, विधायक आयलानी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ की बैठक
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ulhasnagar Hospital: उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल में दवाओं की कमी, जमीन विवाद और मरीजों की समस्याओं पर विधायक कुमार आयलानी की बैठक में बड़े बदलावों और नई सुविधाओं का आश्वासन मिला।

उल्हासनगर के सरकारी सेंट्रल अस्पताल में होंगे बड़े बदलाव
Ulhasnagar News: मध्यवर्ती अस्पताल की विभिन्न समस्याओं विशेषतः दवाओं की कमी को लेकर शनिवार को विधायक कुमार आयलानी के जनसंपर्क कार्यालय में एक सकारात्मक बैठक हुई जिसमें स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक, सिविल सर्जन ठाणे व मध्यवर्ती अस्पताल के अलावा पूर्व नगरसेवक व अन्य लोग शामिल रहे जिसमें विधायक कुमार आयलानी द्वारा नागरिकों द्वारा महसूस की जा रही परेशानियों को उठाया गया।
मध्यवर्ती अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं व अन्य सामग्रियों की कमी लगातार चली आ रही थी जिसके लिए विधायक द्वारा उप संचालक डॉ. नंदापुरकर को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने उपस्थित ठाणे विभाग के सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार को तुरंत दवा आपूर्ति के निर्देश दिए। इसके अलावा डॉ. मनोहर बनसोडे को निर्देशित किया गया कि सेंट्रल अस्पताल की जमीन को कुछ लोगों द्वारा कब्जा करके सनद तक निकाल ली गई है। इसके लिए सबसे पहले अस्पताल की जमीन का नाप तोल तत्काल करने तथा आवश्यक फीस भरकर जल्द से जल्द जमीन को कब्जे में लेने की बात उन्हें कही गई तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने को कहा गया।
दवाओं की किल्लत
हृदय रोगों के लिए कार्डियक केयर ब्लॉक के 50 बेड के जल्द निर्माण के लिए विधायक कुमार आयलानी द्वारा उप संचालक को कहा गया जिस पर उन्होंने तत्काल इस पर काम करने का भरोसा दिया। मध्यवर्ती अस्पताल में दवाओं के लिए पर्ची तथा दवाओं के वितरण के लिए भारी भीड़ के मुद्दे को विधायक ने उठाया जिस पर यह निर्णय हुआ कि जिस विभाग में मरीज को दिखाना है उसी के सामने उन्हें टोकन, पर्ची मिले और ऊपर व नीचे दोनों जगहों पर दवाएं दी जाएं जिससे मरीजों का समय बच सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
चुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक
इस बैठक में पूर्व नगरसेवक महेश सुखरमानी, जमनु पुरस्वानी, प्रशांत पाटिल, डॉ. प्रकाश नाथानी, डॉ. एसबी सिंह, संजय सिंह चाचा, लालबिहारी यादव, मनोहर खेमचंदानी, डॉ. बलराम कुमावत, डॉ. राजेश मस्के, उमेश सोनार, मंगला चांडा समेत तमाम लोग शामिल रहे। मध्यवर्ती अस्पताल में साढ़े चार करोड़ की लागत से मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन भुगतान के बाद भी लग रही चपत! HSRP नंबर प्लेट के लिए वसूले जा रहे छिपे हुए चार्ज
वहीं ओपीडी तथा दिव्यांग विभाग के लिए बाहर ही व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। गर्भवती महिलाओं के सोनोग्राफी के लिए डॉ. बनसोडे को डिप्टी डायरेक्टर आरोग्य विभाग ठाणे द्वारा यह छूट दी गई है कि वह बाहर के सोनोग्राफी सेंटरों से भी अनुबंध करके महिलाओं को वहां पर सोनोग्राफी के लिए भेज सकते हैं।
Ulhasnagar central hospital development medicine shortage solutions mla aylani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM












