- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- The Health Center Built In Thane At A Cost Of Rs 50 Lakh Is Itself Sick No Water No Cleanliness Patients And Doctors Are Miserable
50 लाख में बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार, न पानी न सफाई, मरीज और डॉक्टर बेहाल
Thane news: अंबरनाथ नपा का पश्चिमी स्वास्थ्य केंद्र बदहाल स्थिति में है जहां छह महीने से पानी और सफाई की सुविधा नहीं है। इससे डॉक्टरों, स्टाफ और मरीजों को भारी असुविधा हो रही है।
- Written By: सोनाली चावरे

अंबरनाथ नगर परिषद (pic credit; social media)
Ambarnath Nagar Palika: अंबरनाथ नगर पालिका द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र की हालत इतनी खराब हो जाएगी, शायद किसी ने सोचा भी नहीं था। अंबरनाथ पश्चिम में स्थित नगर पालिका का स्वास्थ्य केंद्र बीते छह महीनों से पानी और साफ-सफाई की मूलभूत सुविधा से वंचित है। हालत यह है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को हाथ धोने तक के लिए पानी नहीं मिलता और शौचालय के लिए भी उन्हें बाहर से पानी लाना पड़ता है।
पानी की कमी के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों को मजबूरी में अपनी जेब से पानी खरीदना पड़ता है। वहीं मरीजों की जांच के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ को बार-बार हाथ धोने की आवश्यकता होती है, लेकिन पानी न मिलने से वे सैनिटाइजर पर निर्भर रहते हैं। यह स्थिति खासकर महिला डॉक्टरों और महिला कर्मचारियों के लिए बेहद असुविधाजनक है।
स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गंदगी का अंबार भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मरीजों और डॉक्टरों को इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। रात में तो हालात और भी बिगड़ जाते हैं क्योंकि परिसर शराबियों का अड्डा बन चुका है। सुबह होते ही शराब की बोतलें और कचरे का ढेर यहां दिखाई देता है।
सम्बंधित ख़बरें
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
मनसे के शहर उपाध्यक्ष ऐसामुद्दीन खान ने नगर पालिका की लापरवाही पर कड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च हुए, वही अब जर्जर हालत में है और नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। उनके अनुसार, इस केंद्र पर करीब 20 हजार नागरिक निर्भर हैं लेकिन सुविधाओं की कमी से मरीज और कर्मचारी दोनों ही परेशान हैं।
नपा के इंजीनियर विनोद राठौड़ ने इस मुद्दे को स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि पानी और सफाई की समस्या जल्द ही हल की जाएगी। फिलहाल नागरिकों की उम्मीदें नगर पालिका के अगले कदम पर टिकी हैं।
The health center built in thane at a cost of rs 50 lakh is itself sick no water no cleanliness patients and doctors are miserable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMMP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












