Thane में ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बने खराब वाहन, एक साल में 2079 हटाए
Traffic Jam In Thane: ठाणे में ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह सड़क पर खराब होकर खड़े वाहन बन रहे हैं। एक साल में ट्रैफिक पुलिस ने 2079 ट्रक-बसों को क्रेन से हटाया।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे ट्रैफिक (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: सड़कों पर लगातार बढ़ रहे वाहनों की संख्या, संकरी सड़कें, गड्ढे और निरंतर विकास कार्यों की वजह से ठाणे में ट्रैफिक जाम होता है।
लेकिन सड़कों पर होने बाली दुर्घटना, भारी और हल्के वाहनों का सड़क पर खराब होकर बंद होना जैसे कारण भी ट्रैफिक जाम के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं।
पिछले एक साल के दौरान ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत सड़कों पर बंद पड़े 2079 खराब वाहनों को क्रेन के जरिये सड़क से हटाना पड़ा है। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 के दौरान 9 उप-विभागों में कुल पौने तीन हजार कॉल प्राप्त हुई, जिनमें मुंब्रा व कासारवडवली इकाई को सबसे अधिक कॉल प्राप्त हुई।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
ठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
महानगर मुंबई के बाद तेजी से विकास कर रहे ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में बढ़ती आबादी के साथ-साथ वाहनों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वाहनों की संख्या को देखें तो उनके परिचालन के लिए ठाणे की सड़कें तुलनात्मक रूप से अपर्याप्त हैं।
इसके अलावा गड्डों और मेट्रो के साथ-साथ सड़क चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्यों के कारण भी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, सड़क पर वाहनों के फंसने और दुर्घटनाओं के कारण ट्रैफिक जाम बढ़ जाता है।
ऐसे में यातायात को नियंत्रित करने के अलावा ट्रैफिक पुलिस के सामने खराब वाहनों को उठाने की बड़ी चुनौती होती है। इसके साथ ही गर्मी, हवा और बारिश में फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, ग्रीन कॉरिडोर, ऑक्सीजन गैस वाहन और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों का मार्गदर्शन करने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
1 जनवरी 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक एक वर्ष की अवधि में 9 उप-विभागों में 2 हजार 754 वाहनों के फंसने की कॉल मिली तथा कुल 2 हजार 79 वाहनों को क्रेन द्वारा खींचकर हटाया गया। इसमें 1847 ट्रक और मल्टीएक्सल वाहन और 232 बसें शामिल हैं। परिवहन विभाग के पास अपनी क्रेन सुविधा नहीं है, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी), जो समृद्धि राजमार्ग पर काम कर रहा है, क्रेन सुविधा प्रदान करता है।
ट्रैफिक जाम लगने वाले क्षेत्र के हॉटस्पॉट
नौपाड़ा डिवीजन में तीनहाथ नाका फ्लाईओवर, खारेगांव टोलनाका के पास यू-टर्न और कलवा क्षेत्र में खारेगांव कट पर वाहन रुकते हैं। मुंब्रा और कासारवडवली क्षेत्र घाट सेक्शन में हैं, दोनों स्थानों पर सबसे ज्यादा कॉल आती हैं। कोपरी यूनिट में, वागले सब-डिवीजन में टोल नाका से कोपरी ब्रिज तक, नितिन जंक्शन पर कैडबरी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रुक जाता है।
ये भी पढ़ें :- Badlapur में पति ने रची खौफनाक साजिश, जहर देकर पत्नी की हत्या, 3 साल बाद खुला राज
कापुरबावड़ी क्षेत्र में माजीवाड़ा पुल पर कठिन यू-टर्न, जहां सबसे अधिक फ्लाईओवर हैं, मुंबई-नाशिक-मुंबई मार्ग पर पुल और वाई जंक्शन सबसे अधिक अवरुद्ध हैं। इसलिए, गोदामों की अधिक संख्या के कारण नारपोली इकाई में भारी ट्रैफिक है। इस क्षेत्र में मानकोली से पिंपलसर और कशेली, काल्हेर पुल और कोनगांव में पिंपलास से ओवली तक ट्रैफिक जाम रहता है।
