Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर

Thane Railway Station: ठाणे रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के अभाव को लेकर सांसद नरेश म्हस्के और डीआरएम हिरेश मीणा का दौरा। 15-कोच लोकल, मोगली डैम हस्तांतरण और स्टेशन विकास कार्यों पर चर्चा। पूरी खबर पढ़ें।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 20, 2026 | 09:29 PM

सांसद नरेश म्हस्के व डीआरएम हिरेश मीणा का साथ संयुक्त दौरा (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Railway Station Update: मध्य रेलवे के सबसे भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों में से एक ठाणे रेलवे स्टेशन पर भीड़ के साथ बढ़ती यात्री समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ऐतिहासिक ठाणे रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक शौचालय से लेकर पानी, इमरजेंसी मेडिकल रूम तक की सुविधाओं का अभाव नजर आ रहा है। ठाणे रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के कार्यों में तेज़ी लाने के लिए बुधवार को ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने मुंबई मंडल के डीआरएम हिरेश मीणा के साथ संयुक्त दौरा भी किया।

इस दौरान नए पब्लिक टॉयलेट, एक्सेलरेटर के काम में तेज़ी लाना, प्लेटफॉर्म पर पेयजल की व्यवस्था, इमरजेंसी मेडिकल रूम शुरू होने में हो रही देरी, प्री-मॉनसून के कामों को तुरंत पूरा करने आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। डीआरएम हिरेश मीणा ने सीनियर रेलवे अधिकारियों को अधूरे कामों को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया।

बरसात में ट्रैक पा नहीं जमा होगा पानी

MP नरेश म्हस्के ने कहा कि ठाणे ईस्ट और वेस्ट के बीच माइक्रो टनल का काम पूरा होने से बारिश के मौसम में ट्रैक पर पानी जमा नहीं होगा। स्टेशन की भीड़ देखते हुए मुलुंड दिशा में एक और एफओबी को मंज़ूरी मिल गई है। MP नरेश म्हस्के ने यह भी बताया कि ठाणे ईस्ट में सतीस ब्रिज से जल्द ही TMT ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। डी-मार्ट के CSR फंड से ठाणे रेलवे स्टेशन पर टॉयलेट बनाने का काम शुरू है।

सम्बंधित ख़बरें

सुखना नदी किनारे छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ऑपरेशन अतिक्रमण, 25 अवैध निर्माण ध्वस्त, दो मंजिला जिम भी तोड़ा

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुम हुए 39 लाख रुपये कीमत के 157 मोबाइल मालिकों को लौटाए

संभाजीनगर में विकास का विजन 2047, महापौर के 100 दिन पूरे, पेयजल संकट पर जताई चिंता छत्रपति संभाजीनगर

महाराष्ट्र सरकार और रैपिडो का ऐतिहासिक एमओयू, अब डिजिटल सेवाओं का सारथी बनेगा रैपिडो

हालांकि, MP नरेश म्हस्के ने इस काम में हो रही भारी देरी को लेकर रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन से कड़ी नाराज़गी जताई। पैसेंजर की परेशानी को देखते हुए उन्होंने इन कामों को तुरंत पूरा करने का सुझाव दिया। इस दौरान स्टेशन मास्टर ऑफिस में रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन, ठाणे मनपा, पैसेंजर एसोसिएशन और पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव के साथ मीटिंग में कई यात्री समस्याओं पर डीआरएम का ध्यान आकर्षित कराया गया।

15 डिब्बा लोकल चलाने की मांग

मध्य रेल पर 15 डिब्बा लोकल चलाने की मांग तेजी से हो रही है। रेलवे भी 15 डिब्बा लोकल के लिए विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का काम कर रहा है। ठाणे स्टेशन पर जल्द ही 15 कोच वाली लोकल ट्रेनें शुरू होने वाली हैं, इसलिए प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने का काम जल्दी पूरा करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर एस्केलेटर का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, इसलिए इसे तेज़ करने की भी मांग की गई। MP नरेश म्हस्के ने यह भी सुझाव दिया कि मानसून से पहले नाले की सफाई का काम पूरा करके वॉटरलॉगिंग की समस्या से बचा जाए।

मोगली डैम का मुद्दा

नवी मुंबई और आस-पास के इलाके में पानी की कमी को देखते हुए, रेलवे के कंट्रोल वाले मोगली डैम का मुद्दा भी मीटिंग में उठाया गया। कहा गया कि यह डैम अभी खराब हालत में है और रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा है। अगर यह डैम नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को दे दिया जाए, तो इलाके में पानी की समस्या काफी हद तक हल हो सकती है, इसके लिए MP नरेश म्हस्के के गाइडेंस में, नवी मुंबई की कॉर्पोरेटर चांदनी विजय चौगुले, एडवोकेट श्वेता सुभाष काले, गौरी किशोर आंग्रे ने मीटिंग में DRM मीणा को ज्ञापन दिया।

यह भी पढ़ें: सुखना नदी किनारे छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ऑपरेशन अतिक्रमण, 25 अवैध निर्माण ध्वस्त, दो मंजिला जिम भी तोड़ा

सेटिस काम में समय

इस मौके पर डीआरएम ने भी चल रहे डेवलपमेंट के कामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ठाणे रेलवे स्टेशन पर अभी कई तरह के डेवलपमेंट के काम चल रहे हैं। हम इन कामों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पैसेंजर्स को कम से कम परेशानी हो। हालांकि कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स, खासकर ठाणे पूर्व में चल रहे SATIS जैसे कामों में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन एडमिनिस्ट्रेशन उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

बीजेपी-सेना नेता भी रहे उपस्थित

ठाणे स्टेशन पर इस संयुक्त दौरे में बीजेपी विधायक एड माधवी नाईक, बीजेपी नगरसेवक संजय वाघुले ,शिवसेना ठाणे शहर प्रमुख हेमंत पवार, पूर्व नगरसेवक भास्कर पाटिल, शिवसेना ठाणे लोकसभा सचिव बाला गवस, ठाणे विधानसभा सचिव संजीव कुलकर्णी, किरण नाकती रमाकांत पाटिल, विकास पाटिल, निखिल बुड़जडे,
प्रीतम राजपूत, विधानसभा कोऑर्डिनेटर प्रकाश पायरे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Thane railway station mp drm visit development update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 09:29 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Naresh Mhaske
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.