Thane Railway Station Modernisation: ठाणे रेलवे स्टेशन होगा हाईटेक, यात्रियों के लिए बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं
Thane Railway Station पर यात्रियों की सुविधा और मानसून तैयारियों को लेकर विकास कार्य तेज कर दिए गए हैं। एस्केलेटर, फुटओवर ब्रिज, जल निकासी और 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की तैयारियों की समीक्षा की।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे रेलवे स्टेशन विकास (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Railway Station Modernisation News: मुंबई महानगर क्षेत्र के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल ठाणे रेलवे स्टेशन अब तेजी से आधुनिक सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है। मानसून पूर्व तैयारियों, यात्रियों की सुरक्षा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्यों को गति दी गई है।
सांसद नरेश म्हस्के और मध्य रेलवे के डीआरएम हिरेश मीना ने संयुक्त निरीक्षण दौरे के दौरान एस्केलेटर, सार्वजनिक शौचालय, जल निकासी व्यवस्था, मेडिकल कक्ष, फुटओवर ब्रिज और 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की तैयारियों का विस्तृत समीक्षा किया।
ठाणे रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण
इस बीच रेलवे प्रशासन ने लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे स्टेशन की कैंटीन में टमाटर खाता दिखा चूहा, VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने की सख्त कार्रवाई
मुंबई-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भिवंडी में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर
ठाणे के आनंद आश्रम में धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा, डिप्टी CM शिंदे ने आनंद दिघे को अर्पित की श्रद्धांजलि
ठाणे में बनेगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, वाघबिल परियोजना को 26 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी
ठाणे रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्यों को तेजी देने के उद्देश्य से बुधवार को ठाणे लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश म्हस्के और मध्य रेलवे के डीआरएम हिरेश मीना ने संयुक्त निरीक्षण दौरा किया।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में पीएम आवास योजना को बड़ा बूस्ट, किफायती घरों के लिए 220 करोड़ मंजूर
लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
- इस दौरान स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नए सार्वजनिक शौचालय निर्माण, प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर एस्केलेटर कार्य, पेयजल सुविधा, मेडिकल कक्ष, मानसून पूर्व नाला सफाई और 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की तैयारियों का जायजा लिया गया। डीआरएम हिरेश मीना ने रेलवे अधिकारियों को सभी प्रलंबित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
- सांसद नरेश म्हस्के ने बताया कि ठाणे पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले माइक्रो टनल का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे मानसून में पटरियों पर जलभराव की समस्या नहीं होगी। वहीं मुलुंड दिशा में फुटओवर ब्रिज को मंजूरी मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही ठाणे पूर्व स्थित सैटिस पुल से टीएमटी बस सेवा शुरू की जाएगी।
- निरीक्षण के बाद स्टेशन मास्टर कक्ष में रेलवे प्रशासन, ठाणे मनपा, यात्री संघों और जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डी-मार्ट के सीएसआर फंड से बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में देरी पर सांसद म्हस्के ने नाराजगी जताई और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
