Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे के आनंद आश्रम में धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा, डिप्टी CM शिंदे ने आनंद दिघे को अर्पित की श्रद्धांजलि

Eknath Shinde Anand Ashram Thane Visit Thane: ठाणे के टेंभी नाका स्थित आनंद आश्रम में गुरुपूर्णिमा पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 30, 2026 | 10:15 AM

ठाणे के आनंद आश्रम में उपमुख्यमंत्री शिंदे ,(सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Guru Purnima Celebrations Anand Ashram Thane: तमाम शिवसैनिकों के श्रद्धास्थान ठाणे के टेंभी नाका स्थित आनंद आश्रम में गुरुपूर्णिमा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आनंद आश्रम पहुंचे। दिनभर यहां तांता लगा रहा। राज्यभर से आए शिवसैनिकों ने उनसे भेंट कर गुरुपौर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

हर साल की परंपरा

शहर के आनंद आश्रम में हर साल की परंपरा के अनुसार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने साथियों के साथ स्वर्गीय हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे और स्वर्गीय गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया। इसके बाद वे आनंद दिघे साहेब के कमरे में गए और उनके उपयोग की वस्तुओं पर फूल चढ़ाकर उनकी पवित्र स्मृतियों को नमन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात कर उन्हें गुरुपूर्णिमा पर्व की बधाई दी।

सम्बंधित ख़बरें

सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन पड़ा महंगा! छत्रपति संभाजीनगर में भड़काऊ और आपत्तिजनक खातों पर पुलिस की नजर

उदय सामंत बोले- छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, आंदोलन को राजनीति से दूर रखें; संवाद से निकलेगा समाधान

Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी

माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर

नंदनवन बंगले पर भी हुआ आयोजन

इससे पहले उपमुख्यमंत्री शिंदे के मुंबई स्थित शासकीय निवास ‘नंदनवन’ बंगले पर भी गुरुपौर्णिमा मनाई गई। यहां शिवसेना के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आम शिवसैनिकों ने शाल, पुष्पगुच्छ और चंपा के फूल देकर उपमुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: – Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी परिवर्तन, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना

बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद

इस अवसर पर विधायक रवींद्र फाटक, शिवसेना सचिव राम रेपाले, शिवसेना उपनेता प्रकाश पाटील, ठाणे शहर प्रमुख हेमंत पवार, पूर्व परिवहन समिति अध्यक्ष विलास जोशी, नगरसेवक विकास रेपाले, योगेश जानकर, ठाणे जिला महिला संघटिका मीनाक्षी शिंदे, शिवसेना प्रवक्ता राहुल लोंढे सहित ठाणे और पूरे राज्यभर से आए प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आनंद आश्रम में माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। शिवसैनिकों ने गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए उपमुख्यमंत्री शिंदे के प्रति आस्था व्यक्त की।

Guru purnima celebrated at anand ashram thane deputy cm eknath shinde tribute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 10:15 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Guru Purnima
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.