ठाणे इमारत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
ठाणे

ठाणे में बनेगी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, वाघबिल परियोजना को 26 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी

Thane Shooting Range Project: ठाणे के वाघबिल में 26 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक 'शूटिंग रेंज' और बहुउद्देशीय इमारत बनेगी। नगरविकास विभाग से मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट का रास्ता साफ।

रूपम सिंह

Thane Waghbil Multipurpose Facility Building Shooting Range Project: ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत वाघबिल इलाके में ठाणे मनपा के सुविधा भूखंड पर अत्याधुनिक' शूटिंग रेंज' सहित बहुउद्देशीय सुविधा भवन के निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अधीन नगरविकास विभाग ने इस बड़ी परियोजना के लिए 26 करोड़ की निधि को तत्त्वतः मंजूरी दी है।

यह जानकारी राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी है। मंत्री सरनाईक ने कहा कि ठाणे शहर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए, सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना काफ़ी नहीं है, बल्कि युवाओं को प्रशिक्षण, खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं और नागरिकों को अलग-अलग एक्टिविटीज़ के लिए एक मॉडर्न प्लेटफ़ॉर्म देना भी जरूरी है।

हीरानंदानी इस्टेट के पास वाघबिल में बनने वाली यह सुविधा इमारत उस दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रस्तावित परियोजना में 2020.48 वर्ग मीटर का सुविधा भूखंड है और लगभग 4522.05 वर्ग मीटर के कंस्ट्रक्शन एरिया में एक बहुमंजिली इमारत बनाई जाएगी। बेसमेंट में 30 फोर-व्हीलर और 50 स्कूटर के लिए पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा।

ग्राउंड फ़्लोर पर एक ट्रेनिंग हॉल, कैफ़े, किचन, रेस्ट रूम, शस्त्र-साहित्य वितरण कार्यालय व प्रशासनिक कार्यालय प्रस्तावित है। पहली मंजिल पर 10-मीटर शूटिंग रेंज की 11 लेन, 65 दर्शकों के बैठने की जगह, ट्रेनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और प्लेयर लाउंज होंगे। दूसरी मंजिल पर 25 मीटर की

शूटिंग रेंज की 10 लेन, 55 दर्शकों के बैठने की जगह, कंट्रोल रूम, स्टोर रूम और टॉयलेट होंगे।

कंट्रोल रूम की सुविधा

  • तीसरी मंजिल पर 50-मीटर की शूटिंग रेंज की 8 लेन, 40 दर्शकों के बैठने की जगह, कंट्रोल रूम और दूसरी जरूरी सुविधाएं होंगी।
  • परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि इस परियोजना का मकसद ठाणे में शूटर्स को अच्छी प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के लिए मॉडर्न सुविधाएं देना, नए एथलीटों को बढ़ावा देना और नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के एथलीट बनाने के लिए एक अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना है।
  • हमारी कोशिश है कि इस बिल्डिंग को एक ऐसे सेंटर के तौर पर डेवलप किया जाए जो ठाणे के स्पोर्ट्स डेवलपमेंट को एक नई पहचान दे।

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी