ठाणे स्टेशन की कैंटीन में टमाटर खाता दिखा चूहा, VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने की सख्त कार्रवाई
Food Hygiene Indian Railways: ठाणे रेलवे स्टेशन के कैंटीन में चूहे के टमाटर खाने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने फूड स्टॉल को 7 दिनों के लिए सील कर दिया।
- Written By: गोरक्ष पोफली
ठाणे स्टेशन की कैंटीन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Railway Station Canteen Rat Viral Video: रेल यात्रा के दौरान प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले गरमा-गरम वड़ा पाव या सैंडविच का स्वाद अक्सर यात्रियों की भूख मिटाता है, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन से सामने आई एक तस्वीर ने यात्रियों की इस भूख को डर में बदल दिया है।
ठाणे स्टेशन के एक फूड स्टॉल पर जिस तरह से गंदगी और स्वास्थ्य नियमों की धज्जियां उड़ती देखी गईं, उसने भारतीय रेलवे में फूड हाइजीन पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
टमाटर का स्वाद लेता चूहा
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है, जिसमें ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर स्थित एक कैंटीन के भीतर एक चूहा मजे से टमाटर कुतरता हुआ दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की आइकॉनिक एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, हर साल बचेंगे 200 करोड़
किसकी शिवसेना असली, शिंदे या ठाकरे की? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ी धनुष-बाण की जंग, आई ये बड़ी अपडेट
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर खुलेगा पहला स्लीप पॉड होटल, स्नूज हाउस में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
पुणे बाईपास भूमि मुआवजा विवाद: कोर्ट के आदेश पर PWD कार्यालय से कंप्यूटर-प्रिंटर जब्त
चौंकाने वाली बात यह है कि यह टमाटर संभवतः उन खाद्य सामग्रियों का हिस्सा था, जिनका उपयोग यात्रियों के लिए सैंडविच या अन्य पकवान बनाने में किया जाना था। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, रेल यात्रियों ने खाने की गुणवत्ता और सफाई को लेकर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया।
If @FDA_MAHARASHTRA under @Tukaram_IndIAS happens to inspect canteens on @WesternRly @Central_Railway @WesternRlystations in MMR… It’s guaranteed all of them will be sealed. This is a visual of a Railway canteen at Thane station platform No.2, where a rat is seem nibbling… pic.twitter.com/rVmGuAmlIR — मुंबई Matters™🇮🇳 (@mumbaimatterz) July 29, 2026
प्रतीक्षा कक्ष के स्टॉल पर हुई कार्रवाई
मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, यह शिकायत ठाणे स्टेशन के वेटिंग रूम के भीतर स्थित एक मल्टी-पर्पस स्टॉल के बारे में थी। सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने के बाद, रेल प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए मामले की जांच की। अधिकारियों ने मौके पर पाया कि वहां वास्तव में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों का गंभीर उल्लंघन किया गया था।
यह भी पढ़ें: किसकी शिवसेना असली, शिंदे या ठाकरे की? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ी धनुष-बाण की जंग, आई ये बड़ी अपडेट
15 हजार का जुर्माना और 7 दिन के लिए दुकान सील
जांच में दोषी पाए जाने के बाद, मध्य रेलवे ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने इस फूड स्टॉल को अगले 7 दिनों के लिए तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है।
इसके साथ ही, लापरवाही बरतने और यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में स्टॉल चलाने वाले ठेकेदार पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
