ठाणे पुलिस ने लॉन्च किया WhatsApp चैटबॉट, घर बैठे दर्ज कराएं शिकायत और ई-चालान भरें
Thane Police के द्वारा शहरवासियों के लिए एक अहम सेवा की शुरुआत की गई है। ठाणे शहर पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने Whatsapp पर Thane Police Chatbot Service को लॉन्च किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे पुलिस चैटबॉट सर्विस (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: ठाणे शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। ठाणे पुलिस व उसकी सेवा महज एक क्लिक पर नागरिकों को उपलब्ध होगी। ठाणे शहर पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे की पहल पर ‘ठाणे पुलिस चैटबॉट’ नाम से व्हाट्सएप सेवा शुरू की गयी है।
यह चैटबॉट मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर इन्स्टॉल करने के बाद तमाम सेवाएं फोन पर ही मिल सकेंगी। गुरुवार को आयुक्त आशुतोष डुंबरे एक व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा, ‘निर्भय ठाणे’, लांच किया, जिसका नंबर 7039455555 है। पुलिस आयुक्त कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि इस चैटवॉट के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं, ई-चालान भर सकते हैं, खोई या मिली वस्तुओं की जानकारी दे सकते हैं, साइबर अपराध की शिकायत कर सकते हैं एवं ट्रैफिक अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
कहा गया है कि अपने फोन में नंबर 7039455555 सेव करें। व्हाट्सएप खोलें और सेव किए गए नंबर के साथ चैट शुरू करें। चैट करने के दौरान उपलब्ध पुलिस सेवाओं की एक सूची दिखाई देगी, जिससे अपनी जरूरत के अनुसार सेवा चुना जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
रमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
ये भी पढ़ें :- Pune News: रामदरा मार्ग पर राहत, भाजपा के प्रयासों से रुका हुआ पुल निर्माण शुरू
घर बैठे दर्ज करा सकते हैं शिकायत
चैटबॉट सेवा के बारे में बताया गया कि पुलिस स्टेशन जाए बिना ही अपनी शिकायत दर्ज करायी सकती है। साथ ही आसानी से कोई भी ई-चालान का भुगतान कर सकता हैं। साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। व्यक्ति प्रतिक्रिया और सुझाव दर्ज करा सकता है। यह डिजिटल सेवा नागरिकों को पुलिस से संपर्क करने और सेवाओं का लाभ5 उठाने का एक सुविधाजनक और सुलभ तरीका प्रदान करती है।
