-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cm Fadnavis Claim Maharashtra Is Number One In Preventing Cyber Crime Garuda Drishti Tool Becomes Protector
साइबर अपराध रोकने में महाराष्ट्र नंबर वन! CM फडणवीस का दावा, ‘गरुड़ दृष्टि’ बना बड़ा हथियार
- Written By: सोनाली चावरे
Nagpur News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि साइबर अपराध रोकने में अन्य राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र नंबर एक पर है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस की तारिफ भी की।

सीएम फडणवीस, महाराष्ट्र पुलिस (pic credit; social media)
Maharashtra News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि कुछ समाज विरोधी तत्व सोशल मीडिया पर जातीय द्वेष निर्माण करने वाली सामग्री साझा करके दंगा भड़काने की कोशिश करते हैं। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए अब महाराष्ट्र के पास दुनिया की सर्वोत्तम प्रणाली और तकनीक उपलब्ध है। ऐसे लोगों को खोज निकालने और उन पर तत्काल कार्रवाई के लिए ‘गरुड़ दृष्टि’ टूल्स अहम भूमिका निभा रहे हैं।
नागपुर पुलिस विभाग की ओर से पुलिस भवन में ‘गरुड़ दृष्टि’ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग व साइबर इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट पर प्रस्तुति हुई। साथ ही विभिन्न साइबर आर्थिक अपराधों की जांच से प्राप्त कुल 10 करोड़ रुपए की राशि के वितरण समारोह का आयोजन हुआ। सीएम फडणवीस ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें
सीएम फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग अपने विचार व्यक्त करने के ठीक है, लेकिन कुछ समाज विरोधी प्रवृत्तियां नफरत फैलाने, धमकी देने, हेट स्पीच, फेक न्यूज और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इन प्लेटफार्म का उपयोग करती हैं। इनमें आर्थिक धोखाधड़ी वाले प्लेटफार्म अधिकतर विदेशी ऑपरेटर चलाते हैं, इसलिए सभी को सावधान रहना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
लोगों को ये समझना चाहिए कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी प्रकार के ऑफर्स आर्थिक धोखाधड़ी के लिए बिछाया गया जाल हो सकते हैं। यदि किसी को लगे कि उसके साथ आर्थिक धोखाधड़ी हुई है तो जल्द से जल्द 1930 और 1945 इन नंबरों पर संपर्क करें। ऐसा आह्वान मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया।
‘गरुड़ दृष्टि’ से धोखाधड़ी की घटनाएं रुकी
सीएम फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए ‘गरुड़ दृष्टि’ प्रणाली विकसित की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से इन प्लेटफार्म पर हो रही आपराधिक गतिविधियों को खोज निकालना और उनका पीछा करना संभव होगा। भविष्य में इस टूल्स का विस्तार और क्षमता वृद्धि की जाएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइबर ठगी के शिकार हुए उन लोगों का अभिनंदन किया जिनको रविवार को उनके पैसे वापस लौटाए गए, इस मौके पर पुलिस आयुक्त रवींद्र कुमार सिंगल ने प्रास्ताविक भाषण किया। उपायुक्त लोहित मतानी ने कार्यक्रम से पहले गरुड़ दृष्टि पर प्रस्तुति दी। सह-पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
इन खुशनसीबों को मिला उनका पैसा
रोहित अग्रवाल 73 लाख रुपए, शशिकांत नारायण परांडे 34 लाख 77 हजार 724, देविदास पारखी 35 लाख 15 हजार 842, विजय प्रकाश पाठक 19 लाख 90 हजार 354, विजय मेनघाणी 19 लाख रुपए, देवेंद्र खराटे 12 लाख 81 हजार, श्रीमती राजमनी अजय जोशी 29 लाख 95 हजार, राहुल चावड़ा 15 लाख, बुद्धपाल बागड़े 10 लाख, आदित्य गोयंका 26 लाख 20 हजार 556, संगीता आष्टणकर 8 लाख 24 हजार रुपए ।
गरुड़ दृष्टि की विशेषताएं और उपलब्धियां
▪ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: गरुड़ दृष्टि शुरू होने से अब तक सोशल मीडिया पर 30,000 पोस्ट की जांच की गई है।
▪ आपत्तिजनक सामग्री पर कार्रवाई: इनमें से 650 आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान कर उन्हें संबंधित प्लेटफार्म से हटवाया गया है।
▪ कानून और व्यवस्था नियंत्रण: सोशल मीडिया से फैलने वाली अफवाहें, नफरत भरी सामग्री, विवादास्पद पोस्ट से होने वाले तनाव और कानून-व्यवस्था की समस्याओं को रोकने के लिए इस टूल का प्रभावी उपयोग हुआ है।
▪ कम लागत की स्थानीय नवकल्पना: साइबर हैक 2025 प्रतियोगिता से उभरे इस टूल को बहुत कम लागत में विकसित किया गया है और इसके बौद्धिक संपदा अधिकार (इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) नागपुर पुलिस के पास हैं।
▪ बहुपयोगी क्षमता: गरुड़ दृष्टि न केवल अपराध रोकथाम में, बल्कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स का विश्लेषण, संदिग्ध खातों की पहचान और तत्काल कार्रवाई में भी उपयोगी है।
Cm fadnavis claim maharashtra is number one in preventing cyber crime garuda drishti tool becomes protector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM











