महाराष्ट्र: ठाणे जिले की कृषि कंपनी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज
Thane Fraud case: ठाणे में एक कृषि कंपनी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। तमिलनाडु के तीन लोगों ने हल्दी का ऑर्डर देकर 30 लाख से अधिक की राशि का भुगतान नहीं किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
धोखाधड़ी (pic credit; social media)
Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कृषि कंपनी से 30 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में तमिलनाडु के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कल्याण के निकट शाहद स्थित कंपनी ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तमिलनाडु के इरोड जिले के पेरुंदुरई स्थित एक मसाला कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत अन्य आरोपियों ने जुलाई-अगस्त में हल्दी का ऑर्डर दिया था।
अधिकारी ने खड़कपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘माल की आपूर्ति सहमति के अनुसार की गई लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर केवल छह लाख रुपये का भुगतान किया और बार-बार याद दिलाने के बावजूद शेष 30.75 लाख रुपये का भुगतान करने में विफल रहे।”
यह भी पढ़ें- ठाणे में बांग्लादेशी नागरिक को रेप केस में 8 साल कैद, पत्नी और साथी को भी जेल
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने मांगी माफी
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने शेष राशि के भुगतान के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने कथित तौर पर कोई जवाब नहीं दिया और बाद में उनसे संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। -एजेंसी इनपुट के साथ
