Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam 5 August: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में झमाझम बारिश की संभावना, वहीं केरल के 8 जिलों में IMD ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 04, 2026 | 05:36 PM

आज का मौसम, AI Photo

Follow Us
Follow Us:

Kal Ka Mausam, Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के कई राज्यों में मौसम ने करवट बदला है। उत्तर भारत में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है और लगातार बारिश हो रही है। वहीं दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कल यानी 5 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, ओडिशा तथा महाराष्ट्र शामिल हैं। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। राजधानी दिल्ली में दिनभर घने बादल छाये हुए हैं और कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। इस बीच IMD ने कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल भी मौसम सुहावना बना रहेगा। कल दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट बोला- सवाल पूछने के बाद छोड़ दो

देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर

यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश

IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कल भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। इन इलाकों में 6 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 6 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में कल तेज बारिश होने की संभावना है। कल कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का भी अलर्ट है।

केरल में बारिश का ‘रेड अलर्ट’

केरल के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने केरल के 8 राज्यों में कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने चार जिलों अलप्पुझा, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ और अन्य दो जिलों तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ पीड़ितों को राहत! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 75 हजार परिवारों के खातों में भेजे 112 करोड़ रुपये

हरियाणा और पंजाब में भी होगी बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी आज बारिश हुई है, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी दोनों राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है।

Kal ka mausam weather update 5 august 2026 rain alert in delhi up bihar kerala

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 05:36 PM

Topics:  

  • IMD
  • Latest News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.